Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, September 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»दुर्गा पूजा को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन
    झारखंड

    दुर्गा पूजा को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 18, 2025Updated:September 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बरवाडीह। गुरुवार को बरवाडीह थाना परिसर में दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक किया गया। बैठक की अध्यक्षता अंचल अधिकारी लवकेश सिंह ने की तथा संचालन थाना प्रभारी अनूप कुमार ने किया। अंचल अधिकारी लवकेश सिंह ने कहा कि यह पर्व आस्था और परंपरा से जुड़ा हुआ है, जिसे सभी समुदायों के लोग मिल-जुलकर मनाएँ। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रशासन की ओर से हर स्तर पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। साथ ही उन्होंने पूजा समितियों से आग्रह किया कि वे नियमों का पालन करें और प्रशासन को समय-समय पर सहयोग देते रहें।इसके बाद एसडीपीओ भरत राम ने कहा कि दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व आपसी भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है। उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों व पूजा समितियों से अपील की कि सभी लोग प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर पर्व को सफल बनाएँ। थाना प्रभारी अनूप कुमार ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि सभी संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। थाना प्रभारी ने पूजा समितियों से अपील की कि वे सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, विशेषकर जुलूस और पंडाल निर्माण में सुरक्षा मानकों का ध्यान रखें।साथ ही किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या अफवाह की सूचना तुरंत पुलिस को दें।वहीं प्रमुख सुशीला कुमारी ने कहा कि दोनों समुदायों के लोग मिलकर हर पर्व को सफल बनाते आए हैं और इस बार भी दुर्गा पूजा व दशहरा शांति और सौहार्द के साथ सम्पन्न होगा। उक्त बैठक में जुलूस के रूट और पंडालों की व्यवस्था को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई, ताकि यातायात व्यवस्था बाधित न हो और आपातकालीन सेवाएँ सुचारू रूप से चल सकें। बैठक में मौजूद सभी जनप्रतिनिधियों और पूजा समितियों के सदस्यों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया और संकल्प लिया कि दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक सम्पन्न होगा। बैठक में पूर्वी जिला परिषद सदस्य कन्हाई सिंह, उप प्रमुख बीरेंद्र जायसवाल,प्रेम सिंह पिंटू,प्रेम अधूरा,अखिलेश सिंह, रंजीत राणा,एके सिन्हा,ऋषि राज,नाजमी अनवर,कमल किशोर सिंह,अवधेश मेहरा,रविन्द्र राम,अशोक प्रसाद,मंसूर आलम,विकेश सिंह,बिपिन सिंह ,बिगनी देवी,समेत सैकड़ो की संख्या में लोग शामिल हुए।

    ।।बरवाडीह प्रतिनिधि।।

     

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजिलाधिकारी ने स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण
    Next Article बाबा विश्वकर्मा पूजा के पूजा पंडालों में भक्तों की रही भीड़, धूमधाम से पूजा संपन्न….
    shivam kumar

      Related Posts

      उद्योग जगत को नयी ऊंचाई प्रदान करेगी: संजय सेठ

      September 19, 2025

      रांची में शुरू हुआ तीन दिवसीय डिफेंस एक्सपो

      September 19, 2025

      इस्ट टेक्सट्रॉनियम 2025: ड्रोन और टैंक बने दर्शकों की पहली पसंद

      September 19, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • उद्योग जगत को नयी ऊंचाई प्रदान करेगी: संजय सेठ
      • रांची में शुरू हुआ तीन दिवसीय डिफेंस एक्सपो
      • इस्ट टेक्सट्रॉनियम 2025: ड्रोन और टैंक बने दर्शकों की पहली पसंद
      • जेएसएससी-सीजीएल में हुई अनियमितता छिपाने के लिए हर हथकंडा अपनाया : बाबूलाल मरांडी
      • हाइकोर्ट ने विश्वविद्यालयों में रिक्त पदों पर नियुक्ति मामले में मांगा जवाब
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version