Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»चोरी की घटनाओं का पुलिस ने किया उद्भेदन, सात गिरफ्तार
    Top Story

    चोरी की घटनाओं का पुलिस ने किया उद्भेदन, सात गिरफ्तार

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 22, 2025Updated:September 22, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोडरमा। जिले में बीते दो महीनों के अंदर विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुए चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा किया है। चोरी की घटनाओं में शामिल सात आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। इस बाबत कोडरमा एसपी अनुदीप सिंह ने सोमवार को नवलशाही थाना में प्रेस वार्ता कर जानकारी दी।

    उन्‍होंने बताया कि बीते कुछ महीनों से हो रही चोरी की घटनाओं और दुर्गा पूजा के मद्देनजर जिले भर में विधि व्यवस्था बनाए रखने और अन्य अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिले के सभी थाना प्रभारियों को गश्ती बढ़ाने एवं अपराधियों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया गया था।

    इसी के मद्देनजर शनिवार की रात नवलशाही थाना पुलिस की ओर से क्षेत्र में गश्ती की जा रही थी। इस दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन संदिग्ध युवकों को खटोलिया क्रेशर मंडी के पास देखा गया। उक्त तीनों युवक पुलिस गश्ती दल को देखते ही भागने लगे। इसके बाद गश्ती दल ने पीछा करते हुए तीनों युवकों को पकड़ लिया और उनके पास से एक बोरा भी बरामद किया। उक्त बोरे को खोल कर देखा तो उसमें ताला तोड़ने सहित अन्य कई प्रकार के औजार बरामद हुए।

    इसके बाद उनसे कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि वे लोग खटोलिया क्रेशर मंडी में चोरी के लिए गए हुए थे। वहीं उनके पास से बरामद मोटरसाइकिल भी चोरी की है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि बीते कुछ महीनों से हो रही चोरी की घटनाओं को ये लोग ही अंजाम दे रहे थे। इन घटनाओं में इनके 8-10 अन्य साथी भी शामिल हैं।

    इधर घटना की जानकारी मिलते ही एसपी अनुदीप सिंह ने एसडीपीओ अनिल सिंह के नेतृत्व में एक विशेष दल का गठन किया और गिरफ्तार अभियुक्तों से गहनता से पूछताछ की। इसमें उनकी ओर से विभिन्न थाना क्षेत्रों में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले उसके अन्य साथियों की जानकारी प्राप्त कर उन्हें भी गिरफ्तार किया गया।

    इस बाबत नवलशाही थाना कांड संख्या 87/25 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं गिरफ्तार लोगों में प्रभु मलहार (25), विशाल मलहार (20), सचिन मलहार (18), अरुण मलहार (40), रामु मलहार (18), मुन्ना मलहार (18) और मिथलेश मलहार (22) शामिल हैं। इनके पास से चार पहिया वाहन (टाटा सफारी) एक, पिकअप वाहन एक, ऑदो 2, मोटरसाईकिल सात एवं चांदी का आभूषण, नगद रुपया, मोबाईल और अन्य कई प्रकार के पीतल बर्तन, घंटी, गैस सिलेंडर, मोबाइल बरामद किया गया।

    पुलिस पदाधिकारियों को किया जाएगा सम्मानित : एसपी
    इधर, पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुके इन चोरी की घटनाओं का खुलासा होने से कोडरमा पुलिस ने राहत की सांस ली है। उल्‍लेखनीय है कि जिले में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से एक ओर जहां जन प्रतिनिधि नाराज थे, वहीं आम जनता भी पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रही थी। ऐसे में नवलशाही पुलिस की ओर से इस उद्भेदन के बाद एसपी ने उद्भेदन में शामिल सभी पुलिस कर्मियों को सम्मानित करने की बात कही है।

    उन्होंने कहा कि इस मामले का खुलासा करने वाले नवलशाही थाना प्रभारी शशिभूषण कुमार को पांच हजार रुपये का नगद इनाम, पुलिस पदाधिकारियों को दो हजार रुपये एवं नवलशाही थाना के जवानों को एक हजार रुपये नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएमपीएल और लोक भारती ने निरसा में शुरू किया व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र
    Next Article राजद नेता का अधजला शव बरामद, हत्या की आशंका
    shivam kumar

      Related Posts

      रांची के धुर्वा से दो जुड़वां भाई लापता, चार दिन बाद भी नहीं मिला सुराग

      June 4, 2026

      भाजपा ने सड़क निर्माण कार्य में लगाया भ्रष्टाचार का आराेप, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

      June 4, 2026

      जमीन विवाद में बहा खून, भाजपा विधायक नीरा यादव के चालक की हत्या, बढ़ा तनाव

      June 4, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची के धुर्वा से दो जुड़वां भाई लापता, चार दिन बाद भी नहीं मिला सुराग
      • ममता बनर्जी के खिलाफ एफआईआर दर्ज, भड़काऊ भाषण देने का आरोप
      • भाजपा ने सड़क निर्माण कार्य में लगाया भ्रष्टाचार का आराेप, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
      • राहुल गांधी आज से उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर
      • जमीन विवाद में बहा खून, भाजपा विधायक नीरा यादव के चालक की हत्या, बढ़ा तनाव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version