Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, November 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में भी तेजी का रुख
    बिजनेस

    ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में भी तेजी का रुख

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 29, 2025Updated:September 29, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मजबूती के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान बढ़त के साथ बंद होने में सफल रहे थे। इसी तरह डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज मजबूती के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजारों में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार तेजी बनी रही। इसी तरह एशियाई बाजार में भी आज आमतौर पर खरीदारी का रुख बना हुआ है।

    अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान उत्साह का माहौल बना रहा, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहे। एस एंड पी 500 इंडेक्स 0.59 प्रतिशत की तेजी के साथ 6,643.70 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक ने 0.44 प्रतिशत की बढ़त के साथ 22,484.07 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 131.55 अंक यानी 0.28 प्रतिशत की मजबूती के साथ 46,378.84 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

    अमेरिकी बाजार की तरह ही यूरोपीय बाजारों में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार खरीदारी होती रही। एफटीएसई इंडेक्स 0.76 प्रतिशत उछल कर 9,284.83 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.96 प्रतिशत की तेजी के साथ 7,870.68 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 204.64 अंक यानी 0.86 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,739.47 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    एशियाई बाजार में भी आज तेजी का माहौल बना हुआ नजर आ रहा है। एशिया के 9 बाजार में से 7 के सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि एक सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बना हुआ है। एशियाई बाजारों में इकलौता निक्केई इंडेक्स 328.99 अंक यानी 0.73 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 45,026 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

    दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 0.21 प्रतिशत की तेजी के साथ 24,757 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.25 प्रतिशत की बढ़त के साथ 4,276.74 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। हैंग सेंग इंडेक्स ने आज बड़ी छलांग लगाई है। फिलहाल ये सूचकांक 349.80 अंक यानी 1.34 प्रतिशत की मजबूती के साथ 26,478 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

    इसी तरह कोस्पी इंडेक्स 1.28 प्रतिशत की मजबूती के साथ 3,429.54 अंक के स्तर पर आ गया है। इसके अलावा जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.45 प्रतिशत उछल कर 8,135.50 अंक के स्तर पर, सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.30 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,282.62 अंक के स्तर पर और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.13 प्रतिशत की बढ़त के साथ 3,832.90 के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड के विभिन्न जिलों में चार अक्टूबर तक भारी बारिश की संभावना
    Next Article शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
    shivam kumar

      Related Posts

      लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 138 अंक गिरा, निफ्टी 25,850 से नीचे

      November 13, 2025

      सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, सोना और चांदी की घटी कीमत

      November 10, 2025

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

      November 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राजद के हाथ लगी दूसरी सबसे बड़ी हार! महज 25 सीटों पर सिमटी पार्टी
      • कमजोर संगठन और गलत रणनीति ने बिहार में कांग्रेस की लुटिया डुबोई
      • मैं चाहता हूं नीतीश कुमार CM बनें : चिराग पासवान
      • मैं अपने परिवार से नाता तोड़ रही… रोहिणी का एक्स पर पोस्ट, RJD की करारी हार के बाद लालू फैमिली में बवाल
      • दिल्ली कार विस्फोट मामले में अल-फलाह विश्वविद्यालय का एमबीबीएस छात्र बंगाल से गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version