Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, October 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»मनोरंजन»बॉक्स ऑफिस पर मामूली बढ़त के साथ आगे बढ़ी ‘द बंगाल फाइल्स’
    मनोरंजन

    बॉक्स ऑफिस पर मामूली बढ़त के साथ आगे बढ़ी ‘द बंगाल फाइल्स’

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 8, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी ‘द बंगाल फाइल्स’ से दर्शकों और निर्माताओं को बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास असर नहीं छोड़ पाई। मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, अनुपम खेर, दर्शन कुमार और सिमरत कौर जैसे सितारों से सजी इस फिल्म की शुरुआत काफी सुस्त रही। हालांकि वीकेंड के चलते इसकी कमाई में हल्का-सा उछाल दर्ज किया गया।

    बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार ‘द बंगाल फाइल्स’ ने अपनी रिलीज़ के तीसरे दिन यानी पहले रविवार को 2.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 6.65 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

    गौरतलब है कि फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 1.75 करोड़ रुपये की कमजोर शुरुआत की थी जबकि दूसरे दिन इसकी कमाई बढ़कर 2.15 करोड़ रुपये तक पहुंची। बताया जा रहा है कि ‘द बंगाल फाइल्स’ लगभग 50 करोड़ रुपये के बजट में बनाई गई है।

    ‘द बंगाल फाइल्स’ भारतीय इतिहास और राजनीति से जुड़ी वास्तविक घटनाओं पर आधारित एक फिक्शनल ड्रामा है। फिल्म 1940 के दशक में पश्चिम बंगाल में हुई सांप्रदायिक हिंसा को दर्शाती है, जिसमें डायरेक्ट एक्शन डे और नोआखली दंगों की भयावह त्रासदी को परदे पर उतारा गया है। इसमें मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर और पल्लवी जोशी के साथ शाश्वत चटर्जी, नमाशी चक्रवर्ती और सौरव दास जैसे कलाकार भी नजर आ रहे हैं। वर्तमान में ‘द बंगाल फाइल्स’ बॉक्स ऑफिस पर ‘परम सुंदरी’ और ‘बागी 4’ जैसी बड़ी फिल्मों से मुकाबला कर रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article‘किंग’ के सेट से लीक हुआ सुहाना खान का लुक
    Next Article बॉक्स ऑफिस पर ‘बागी 4’ की कमाई ने पकड़ी रफ्तार
    shivam kumar

      Related Posts

      ‘बाहुबली: द एपिक’ ट्रेलर ने मचाई धूम, प्रभास का दिखा दमदार अवतार

      October 25, 2025

      ‘स्क्विड गेम: द चैलेंज’ सीजन 2′ की रिलीज डेट आई सामने

      October 21, 2025

      ‘धूम 4’ से अलग हुए अयान मुखर्जी, फैंस में निराशा

      October 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • महाराष्ट्र के औरंगाबाद रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर छत्रपति संभाजीनगर किया गया
      • प्रधानमंत्री 9 नवंबर को नवनिर्मित सैन्यधाम का करेंगे उद्घाटन
      • गरीबों का उत्थान कर नवादा का चौमुखी विकास मेरा लक्ष्य: डॉ. अनुज
      • एचआईवी संक्रमित रक्त कांड: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सिविल सर्जन और संबंधित अधिकारियों को किया निलंबित
      • सरायकेला में पशु तस्करी का प्रयास विफल, ग्रामीणों ने पशुओं को मुक्त कराकर वाहन में लगाई आग
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version