Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, September 28
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»उपायुक्त ने दुर्गा पूजा में विधि-व्यवस्था बनाये रखने को लेकर की बैठक, दिये कई आवश्यक निर्देश
    Top Story

    उपायुक्त ने दुर्गा पूजा में विधि-व्यवस्था बनाये रखने को लेकर की बैठक, दिये कई आवश्यक निर्देश

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 28, 2025Updated:September 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पूर्वी सिंहभूम। दुर्गा पूजा के अवसर पर विधि-व्यवस्था बेहतर बनाये रखने और यातायात व्यवस्था को लेकर पूर्वी सिंहभूम जिला के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने कहा कि प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी अपने-अपने निर्धारित स्थल पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे एवं विधि-व्यवस्था संधारण की प्रत्यक्ष निगरानी करेंगे। उन्होंने निर्देशित किया कि स्टैटिक दंडाधिकारी अपने स्थल पर सतत मौजूद रहकर स्थिति की समीक्षा करें, वहीं वरीय पदाधिकारी भ्रमणशील रहकर स्थिति पर पैनी नजर रखें ताकि किसी भी प्रकार की अवांछित परिस्थिति न उत्पन्न हो।

    उपायुक्त ने निर्देश दिया कि यदि कहीं पर लम्बी जाम अथवा स्थिति नियंत्रण से बाहर हो, तो संबंधित दंडाधिकारी तत्काल वरीय अधिकारियों को सूचित करें। जिला नियंत्रण कक्ष से प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बल की उपस्थिति की पुष्टि की जाए। इस क्रम में यह भी सुनिश्चित किया जाए कि सम्बंधित स्थल पर पर्याप्त पुलिस बल एवं सुरक्षा व्यवस्था हो।

    उपायुक्त की ओर से धालभूम एवं घाटशिला के अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि निरंतर पूजा समितियों के संपर्क में रहें ताकि कोई कम्युनिकेशन गैप न रहे। पूजा समितियों के साथ नियमित संवाद बनाए रखते हुए आवश्यक समन्वय स्थापित करने का भी निर्देश दिया गया। भीड़ नियंत्रण, ट्रैफिक रूट डायवर्जन, बैरिकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था एवं एम्बुलेंस की उपलब्धता जैसे पहलुओं पर विशेष बल देते हुए उपायुक्त ने कहा कि यातायात नियमों का कड़ाई से अनुपालन कराया जाए तथा संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षा बल की उपस्थिति सुदृढ़ की जाए।

    बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर उपायुक्त, दोनों अनुमंडल के अनुमंडल पदाधिकारी, नजारत उप समाहर्ता, उप नगर आयुक्त जेएनएसी, डीटीओ, एलआरडीसी, सभी बीडीओ एवं सीओ, नगर निकायों के विशेष पदाधिकारी, सहायक नगर आयुक्त सहित टाटा स्टील एवं जुस्को के प्रतिनिधि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजोगबनी में युवक की आपसी विवाद में गोली मारकर हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस, तीन हिरासत में
    Next Article झारखंड आंदोलन के सेनानी दशरथ माण्डी का निधन
    shivam kumar

      Related Posts

      IAS विनय चौबे के करीबी विनय सिंह के ठिकानों पर एसीबी की छापेमारी

      September 28, 2025

      दुर्गा पूजा के मद्देनजर कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित, कुछ रद्द तो कुछ शॉर्ट-टर्मिनेट

      September 28, 2025

      झारखंड के पांच अगवा प्रवासी श्रमिकों का पांच माह बाद भी सुराग नहीं

      September 28, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • पूर्व प्रधानमंत्री ओली सहित पांच लोगों के काठमांडू छोड़ने पर न्यायिक आयोग ने प्रतिबंध लगाया
      • गृहमंत्री का निर्देश-नेपाल की हिंसक घटनाओं में शामिल युवाओं की गिरफ्तारी न की जाए
      • रोचक है बिहार के जमुई से विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने तक शैलेश का सफर
      • बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए हर्षवर्धन
      • आईसीसी ने महिला विश्व कप 2025 के कमेंट्री पैनल का किया ऐलान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version