Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, September 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»आजाद सिपाही की खबर का असर: प्रशासन ने शुरू कराया कोरवा समुदाय की बच्ची का इलाज
    Top Story

    आजाद सिपाही की खबर का असर: प्रशासन ने शुरू कराया कोरवा समुदाय की बच्ची का इलाज

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 17, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    परिवार खुश, बीडीओ ने परिवार को राशन कार्ड समेत अन्य सुविधाएं देने का दिया निर्देश
    आदर्श कुमार चंचल
    गारू। महुआडांड़ अनुमंडल की अक्सी पंचायत अंतर्गत तिसिया (टोला खूंटीकरम ) की रहने वाली असिता का इलाज शुरू हो गया है। आजाद सिपाही ने मंगलवार को ‘आदिम जनजाति की कोरवा समुदाय की बच्ची के इलाज में बाधा बन रही गरीबी’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसमें 13 साल की असिता की आंखों की रोशनी जाने की बात थी। खबर प्रकाशन के बाद बीडीओ संतोष बैठा ने प्रभारी चिकित्सक अमित खलखो को असिता के इलाज एवं समुचित देखभाल करने का निर्देश दिया और पंचायत सेवक जगेश्वर उरांव को मॉनिटरिंग का जिम्मा सौंपा।
    इसके बाद मेडिकल टीम असिता को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महुआडांड ले गयी, जहां डॉ विनीत मुकेश एवं नेत्र सहायक संजू कुमारी ने असिता की जांच की। चिकित्सकों ने बताया कि आंखों का अल्ट्रासाउंड होने के बाद ही बीमारी का पता चलेगा। तब इलाज की रूपरेखा तय की जायेगी। महुआडांड में आंखों की अल्ट्रासाउंड मशीन नहीं होने के कारण बच्ची को सदर अस्पताल भेजा गया।

    परिवार से मिले एमओ, राशन कार्ड और दूसरे लाभ देने की पहल की
    इधर एमओ सुमित कुमार सिन्हा ने भी पीड़ित परिवार एवं असिता से मिलकर राशन कार्ड एवं आधार कार्ड बनवाने के लिए जन्म प्रमाण पत्र बनवाने की पहल शुरू कर दी है। राशन कार्ड एवं आधार कार्ड नहीं बनने के कारण असिता का आयुष्मान कार्ड नहीं बन पा रहा है। इसके कारण इलाज में कठिनाई हो सकती है। हालांकि विशेष परिस्थिति में आदिम जनजाति परिवारों को आयुष्मान कार्ड बिना आवेदन स्वत: उपलब्ध होता है।

    परिवार ने बीडीओ और आजाद सिपाही का जताया आभार
    खबर छपने के बाद हुए असिता के इलाज की पहल से खुश मां रीना देवी, दादा शिवबरत कोरवा, चाचा सुदेश्वर कोरवा, बुद्धेश्वर कोरवा, चाची ज्योति देवी समेत गांव के अन्य लोगों ने बीडीओ एवं आजाद सिपाही परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज से पहले कई लोग यहां आये और गये, मगर किसी ने मदद के लिए हाथ नहीं बढ़ाया । आजाद सिपाही की पहल से ही यह संभव हो पाया।

    क्या कहा स्थानीय लोगों ने
    इधर बरवाडीह पूर्वी के जिला परिषद सदस्य सह विद्युत विभाग के जिला सांसद प्रतिनिधि कन्हाई सिंह ने कहा कि वह पीड़ित परिवार से मुलाकात कर संबंधित अधिकारियों से बात करेंगे एवं दिशा की बैठक में भी इस विषय को रखेंगे। बरवाडीह पश्चिमी के जिला परिषद सदस्य संतोषी शेखर, इरा जिला अध्यक्ष रवि गुप्ता, समाजसेवी मनोज मेहता ने भी मामले पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एक्स पर ट्वीट कर पूरे मामले की जानकारी दी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराम का आदर्श, कृष्ण की नीति, शिव का विषपान, बुद्ध की करुणा, महावीर के तप का समागम हैं नरेंद्र दामोदरदास मोदी
    shivam kumar

      Related Posts

      पीएम के जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़ा की शुरुआत, बाबूलाल मरांडी ने बिरसा समाधि स्थल पर चलाया स्वच्छता अभियान

      September 17, 2025

      गैंगस्टर प्रिंस खान ने रांची के कारोबारी से मांगी 10 करोड़ की रंगदारी, नहीं देने पर हत्या की धमकी

      September 17, 2025

      भुतहा तालाब दुर्गा पूजा समिति इस वर्ष काल्पनिक मंदिर का बना रही है पंडाल

      September 17, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • आजाद सिपाही की खबर का असर: प्रशासन ने शुरू कराया कोरवा समुदाय की बच्ची का इलाज
      • राम का आदर्श, कृष्ण की नीति, शिव का विषपान, बुद्ध की करुणा, महावीर के तप का समागम हैं नरेंद्र दामोदरदास मोदी
      • पीएम के जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़ा की शुरुआत, बाबूलाल मरांडी ने बिरसा समाधि स्थल पर चलाया स्वच्छता अभियान
      • गैंगस्टर प्रिंस खान ने रांची के कारोबारी से मांगी 10 करोड़ की रंगदारी, नहीं देने पर हत्या की धमकी
      • तिलासन रायबाड़ी की 224 साल पुरानी दुर्गा पूजा परंपरा पर संकट
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version