Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, September 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»ग्रामीणों का दर्द छलका : सड़क, बिजली और पानी से अब भी वंचित है सेंधा गांव
    Jharkhand Top News

    ग्रामीणों का दर्द छलका : सड़क, बिजली और पानी से अब भी वंचित है सेंधा गांव

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 15, 2025Updated:September 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    श्यामबच्चन यादव
    सगमा, गढ़वा (आजाद सिपाही)। जिले के सगमा प्रखंड का सेंधा गांव आज भी विकास की मुख्यधारा से कोसों दूर है। आजादी के 75 साल से अधिक बीत जाने के बावजूद यहां के ग्रामीणों को सड़क, बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो सकी हैं। चुनाव के समय नेता और कार्यकर्ता गांव में आकर बड़े-बड़े वादे करते हैं, लेकिन जीत के बाद गांव को फिर से उपेक्षा की राह पर छोड़ दिया जाता है। ग्रामवासी रोजन अंसारी, इस्लाम अंसारी, बुधन अंसारी, मोहम्मद हुसैन अंसारी, हाफिज अंसारी, इश्हाक अंसारी, शमशेर अंसारी, मुस्तकीम अंसारी, इसराइल अंसारी, अम्रुल्लाह, गुलाम रब्बानी, लतीफ अंसारी, अफजाल अंसारी, नसीम अंसारी, गफार अंसारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने मिल कर अपनी पीड़ा साझा की। सभी का कहना है कि आज भी गांव के लोग कठिनाइयों का सामना करने को मजबूर हैं।

    ग्राम सेंधा के लोग आज भी कच्चे रास्तों से होकर आवागमन करते हैं। बारिश के दिनों में स्थिति और भी बदतर हो जाती है, जब कीचड़ और गड्ढों से भरे रास्ते ग्रामीणों की परेशानी दोगुनी कर देते हैं। बिजली की सुविधा नाम मात्र की है। कई घर अब भी अंधेरे में जीवन गुजारने को मजबूर हैं। वहीं, स्वच्छ पानी की व्यवस्था नहीं होने के कारण ग्रामीण नदी-नालों और हैंडपंप पर निर्भर रहते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि विकास के नाम पर उन्हें सिर्फ आश्वासन और झूठे वादे मिले हैं। वे हर बार वोट देकर नेताओं को जिताते हैं, लेकिन उनके गांव की तस्वीर आज तक नहीं बदली। शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति भी संतोषजनक नहीं है, जिससे बच्चों और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ती है।

    सेंधा गांव के लोग सरकार और प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि जल्द से जल्द सड़क, बिजली और पानी की समस्या का समाधान किया जाये, ताकि वे भी मूलभूत सुविधाओं का लाभ उठा सके और सम्मानजनक जीवन जी सकें। ग्रामीणों की यह आवाज सरकार तक कब पहुंचेगी, यह बड़ा सवाल है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleशराब दुकान खोलने पर बस्तीवासियों ने किया हंगामा, सड़क पर उतरे लोग
    Next Article बाघमारा के जमुआटांड़ की कमला देवी की आंखों में जगी उम्मीद की रोशनी
    shivam kumar

      Related Posts

      हजारीबाग में एक करोड़ के इनामी सहित तीन नक्सलियों का एनकाउंटर, मारा गया सहदेव सोरेन

      September 15, 2025

      धनबाद पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SSP के आदेश पर 155 SI का स्थानांतरण

      September 15, 2025

      प्रशासन की लापरवाही से यूरिया खाद के लिए तरस रहे हैं किसान

      September 15, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • मेरा दिमाग शायद ज़रूरत से ज़्यादा तेज़ चल रहा था: फोबे लिचफील्ड
      • ला लीगा 2025-26: पहले घरेलू मैच में बार्सिलोना ने वेलेंसिया को 6-0 से रौंदा
      • प्रधानमंत्री मोदी आज पश्चिम बंगाल और बिहार के दौरे पर
      • यूक्रेन की मदद को आगे आए पोलैंड और रोमानिया, जेट विमान तैनात
      • इजराइल का गाजा शहर पर हवाई हमला, कई इमारतों में विस्फोट के बाद आग लगी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version