Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, September 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»जेकेएआई की जूनियर कलर बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा संपन्न
    Top Story

    जेकेएआई की जूनियर कलर बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा संपन्न

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 15, 2025Updated:September 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पश्चिमी सिंहभूम। जापान कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया (जेकेएआई) झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम के तत्वावधान में सोमवार को संत जेवियर कल्याण केंद्र के कम्युनिटी हॉल में एक दिवसीय जूनियर कलर बेल्ट कराटे ग्रेडिंग परीक्षा का आयोजन किया गया। यह परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई, जिसमें चाईबासा के विभिन्न स्कूलों और कराटे प्रशिक्षण केंद्रों से लगभग 170 कराटे खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

    परीक्षा में प्रतिभागियों की बेसिक तकनीक, काता, कुमीते के साथ शारीरिक एवं मौखिक क्षमता का भी मूल्यांकन किया गया। कार्यक्रम का संचालन जेकेएआई झारखंड के मुख्य कराटे प्रशिक्षक और परीक्षक सेंसाई पंकज कुमार सिंह (ब्लैक बेल्ट 6वीं डॉन, जापान) ने किया। इस दौरान सेंपाई रवि मछुआ और सेंपाई अंशु विश्वकर्मा (ब्लैक बेल्ट प्रथम डिग्री, जापान) ने विशेष सहयोग दिया।

    इस ग्रेडिंग परीक्षा में संत जेवियर कल्याण केंद्र, संत जेवियर बालक विद्यालय, राजेश्वरी एनक्लेव कराटे केंद्र, संत जेवियर इंग्लिश स्कूल, डीएवी स्कूल और संत विवेका स्कूल, चाईबासा के खिलाड़ी शामिल हुए। प्रतिभागियों में आशीष कुमार सिंहा, निखिल नैतिक तीयू, दिशानी हेंब्रम, आशीष पाड़िया और अर्पित सुम्बरूई ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

    परीक्षा में विभिन्न बेल्ट स्तरों पर खिलाड़ियों को प्रमाणित किया गया। 9वीं क्यू (रेड बेल्ट) में स्मृति सुंडी, आशीष कुमार सिंहा, विशाखा सवैंया, ऋषभ राजकुमार, अर्पिता गर्णायक, निखिल नैतिक तीयू, दिशानी हेंब्रम, आशीष पाड़िया, अर्पित सुम्बरूई समेत कई खिलाड़ियों ने सफलता पाई। 8वीं क्यू (ऑरेंज बेल्ट) में सुजल कुमार, सौरभ सवैयां, एंजेलिना पूर्ति, मयूरी सुम्बरूई और अन्य खिलाड़ियों ने स्थान प्राप्त किया। वहीं 7वीं क्यू (येलो बेल्ट) में आदित्य सवैंयां, अर्पित विश्वकर्मा, प्रिंसा जारिका, स्तुति मींज और अन्य प्रतिभागी सफल हुए।

    6वीं क्यू (ग्रीन बेल्ट) में लक्ष्य विश्वकर्मा, टीया सुंडी, अलिशमा कुजूर, आर्यदीप कुदादा और अन्य का चयन हुआ। 5वीं क्यू (पर्पल बेल्ट) में राहुल लियांगी, अर्ली रेवेका भूईंयां, अनिका गुप्ता, काव्या कृति सुंडी सहित शामिल रहे। 4वीं क्यू (पर्पल स्ट्राइप बेल्ट) में शैलेजा चौधरी, अभिज्ञान डे, सत्या संत गागराई, अभिमन्यु सवैंयां, सार्थक गुप्ता, श्रेयश्री कुंकल और अन्य खिलाड़ियों ने सफलता हासिल की।

    जेकेएआई झारखंड के अध्यक्ष एवं मुख्य कराटे प्रशिक्षक सेंसाई पंकज कुमार सिंह ने बताया कि इस तरह की ग्रेडिंग परीक्षाएं बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास और आत्मरक्षा की भावना को मजबूत करती हैं और उन्हें बेहतर खिलाड़ी बनने की दिशा में प्रेरित करती हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleग्रामीणों का दर्द छलका : सड़क, बिजली और पानी से अब भी वंचित है सेंधा गांव
    Next Article टेंट कारोबारी से साइबर ठगी, बारकोड स्कैन कर उड़ाए 10,498 रुपये
    shivam kumar

      Related Posts

      बरवाडीह- चिरमिरी रेललाइन जल्द होगी शुरू: कालीचरण सिंह

      September 15, 2025

      पेसा कानून के उपबंधों का उपयोग जनहित में करें: हेमंत सोरेन

      September 15, 2025

      प्रदेश कांग्रेस सह प्रभारी डॉ सिरिवेला प्रसाद 16 सितंबर से तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर

      September 15, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • बरवाडीह- चिरमिरी रेललाइन जल्द होगी शुरू: कालीचरण सिंह
      • गड़बड़ी मिली तो एसआइआर रद्द करेंगे : सुप्रीम कोर्ट
      • पेसा कानून के उपबंधों का उपयोग जनहित में करें: हेमंत सोरेन
      • प्रदेश कांग्रेस सह प्रभारी डॉ सिरिवेला प्रसाद 16 सितंबर से तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर
      • केंद्र सरकार देश से नक्सलवाद को पूरी तरह खात्मे को दृढ़ संकल्पित: बाबूलाल मरांडी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version