Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, November 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने संघीय व्यापार आयुक्त रेबेका स्लॉटर को बर्खास्त करने के ट्रंप के फैसले को बरकरार रखा
    दुनिया

    अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने संघीय व्यापार आयुक्त रेबेका स्लॉटर को बर्खास्त करने के ट्रंप के फैसले को बरकरार रखा

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    वाशिंगटन (अमेरिका)। संयुक्त राज्य अमेरिका के उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को 6-3 के बहुमत से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के संघीय व्यापार आयुक्त रेबेका स्लॉटर को बर्खास्त करने के फैसले को कम से कम अंतरिम आधार पर बरकरार रखा। न्यायाधीशों ने कहा कि वे कार्यकारी शक्ति के दायरे को लेकर चल रहे इस बड़े विवाद की समीक्षा में तेजी लाएंगे।

    एबीसी न्यूज चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, रूढ़िवादी बहुमत वाले सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले की व्याख्या नहीं की, लेकिन यह कदम हाल ही में दिए गए अन्य आदेशों के अनुरूप रहा। इन फैसलों में महत्वपूर्ण कार्यकारी शक्तियों का प्रयोग करने वाली स्वतंत्र एजेंसियों के कर्मचारियों की नियुक्ति के मामले में राष्ट्रपति को व्यापक सम्मान दिया गया।

    स्लॉटर को पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन ने नियुक्त किया था। ट्रंप ने स्लॉटर को बिना किसी कारण के विशुद्ध रूप से नीतिगत मतभेदों का हवाला देते हुए हटा दिया। न्यायाधीश एलेना कागन, सोनिया सोतोमयोर और केतनजी ब्राउन जैक्सन ने संघीय कानून का हवाला देते हुए इस फैसले से असहमति जताई। कागन ने कहा कि राष्ट्रपति बिना किसी कारण के किसी संघीय व्यापार आयुक्त को बर्खास्त नहीं कर सकते।

    उच्चतम न्यायालय ने अपने आदेश में कहा कि दिसंबर में होने वाली सुनवाई के दौरान सीधे इस मिसाल पर विचार किया जाएगा और इस बात की जांच होगी कि क्या संघीय व्यापार आयुक्तों का निष्कासन सुरक्षा शक्तियों के पृथक्करण का उल्लंघन करता है।

    एक अलग आदेश में, न्यायालय ने बर्खास्त मेरिट सिस्टम्स प्रोटेक्शन बोर्ड की सदस्य कैथी हैरिस और बर्खास्त नेशनल लेबर रिलेशंस बोर्ड की सदस्य ग्वेने विलकॉक्स की त्वरित अपीलों पर विचार करने से इनकार कर दिया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजयशंकर की न्यूयॉर्क में अमेरिकी विदेशमंत्री रुबियो और यूरोपीय संघ के नेताओं से मुलाकात
    Next Article दक्षिण कोरिया की पूर्व प्रथम महिला को उपहार देने के मामले में यूनिफिकेशन चर्च की प्रमुख हान हक-जा गिरफ्तार
    shivam kumar

      Related Posts

      ‘इस्तांबुल में पाकिस्तान-अफगानिस्तान वार्ता समाप्त, नहीं दूर हो सके मतभेद’

      November 8, 2025

      नेपाल और भारत के बीच ऊर्जा क्षेत्र में सात-सूत्री योजना पर सहमति

      November 5, 2025

      नेपाल के स्टार्ट अप उद्यमियों को भारत से मिलेगा सहयोग

      November 1, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • JAC ने 10वीं व 12वीं परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि जारी की
      • वाराणसी को मिली आठवीं वंदेभारत, प्रधानमंत्री मोदी ने दिखाई हरी झंडी
      • प्रधानमंत्री मोदी, राजनाथ सिंह और अमित शाह की आज बिहार में बड़ी चुनाव रैलियां
      • ‘इस्तांबुल में पाकिस्तान-अफगानिस्तान वार्ता समाप्त, नहीं दूर हो सके मतभेद’
      • हजारीबाग ब्लड बैंक में ब्लड की किल्लत, लोगों की परेशानी बढ़ी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version