Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»चालू और होशियार हैं भाजपा के लोग : अखिलेश
    राजनीति

    चालू और होशियार हैं भाजपा के लोग : अखिलेश

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीOctober 29, 2016No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ:  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमला बोलते हुूए आज कहा कि भाजपा के लोग बहुत चालू हैं और ‘भारत माता’ को भूलकर देश को किसी और रास्ते पर ले जाना चाह रहे हैं।

    अखिलेश ने यहां विभिन्न बिजली परियोजनाओं का लोकार्पण करते हुए कहा, ‘‘हमने उत्तर प्रदेश को बदला है। समाजवादियों ने प्रदेश को विकास और खुशहाली के रास्ते पर ले जाने का काम किया है .. :लेकिन: भाजपा के लोग बहुत होशियार और चालू हैं।’’ उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नाम लिये बिना दशहरे के मौके पर राजधानी में दिये गये उनके भाषण का उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘दशहरे के दिन :मोदी: क्या नारा दे गये। पहले भारत माता की जय बोलते थे और अब भारत माता को भूलकर किस रास्ते पर ले जाना चाह रहे हैं।’’ अखिलेश ने कहा कि भाजपा के लोग दावा कर रहे हैं कि उत्तर प्रदेश में अगली सरकार बनाएंगे लेकिन भाजपा के पास खुद की ताकत नहीं है। ‘‘हमसे कहते थे कि पांच मुख्यमंत्री हैं, साढे पांच मुख्यमंत्री हैं। :भाजपा के लोग: कम से कम एक :मुख्यमंत्री: तो ढूंढकर लाओ।’’ मुख्यमंत्री ने हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए अपनी सरकार की उपलब्धियों के वीडियो ‘काम बोलता है’ का भी परोक्ष उल्लेख किया। ‘‘काम में हमारा कोई मुकाबला नहीं कर सकता। समाजवादी मुंह पर बोलते हैं कि काम बोलता है।’’ उन्होंने कहा कि भाजपा सर्जिकल स्ट्राइक की चर्चा कर रही है जबकि इस तरह की सर्जिकल स्ट्राइक हमेशा होती रही है। भाजपा के लोग देश को कैसे गुमराह कर रहे हैं और किस रास्ते पर ले जाना चाहते हैं।

    अखिलेश यादव ने कहा कि आने वाले समय में चुनाव हैं। सामने तमाम नेता हैं। बसपा की सरकार ने इसी शहर में हाथी लगाये। नौ साल में जो हाथी बैठे हैं, बैठे ही हैं, खडे नहीं हुए जबकि जो हाथी खडे हैं, बैठे नहीं। धन की बेइंतहा बर्बादी की गयी।

    इशारों इशारों में वह प्रदेश में अगली सरकार समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने की बात कह गये और इसे दीवाली पर्व से जोडते हुए बोले कि आने वाले समय में समाजवादी दो दो दीवाली मनाएंगे।

    उन्होंने कहा कि अब शहरों को 24 घंटे बिजली देंगे और गांवों में भी चौबीसों घंटे बिजली देने का लक्ष्य लेकर हम चल रहे हैं। बिजली आपूर्ति कैसे बेहतर हो, इसका रास्ता निकालना है। कटिया हो, तार टूटे या कोई खराबी हो तो उसे कैसे दुरूस्त किया जाए, ये सोचना है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरॉकी यादव ने किया आत्मसमर्पण, भेजा गया जेल
    Next Article आगामी चुनाव में स्वच्छता एक चुनावी मुद्दा होगा : वेंकैया नायडू
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

    June 7, 2025

    राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं

    June 5, 2025

    युवा पीढ़ी राष्ट्र की असली पूंजी हैं : राज्यपाल

    June 3, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
    • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
    • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
    • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
    • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version