Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»तेजस्वी यादव को मिले 44000 से अधिक शादी के प्रस्ताव
    Top Story

    तेजस्वी यादव को मिले 44000 से अधिक शादी के प्रस्ताव

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीOctober 22, 2016No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पटना:  बिहार के उप मुख्यमंत्री और राजद प्रमुख लालू प्रसाद के पुत्र तेजस्वी यादव से शादी करने के लिए लड़कियों की तरफ से प्रस्तावों की बाढ़ आ गई है। विगत तीन महीने में उनके व्हाट्स ऐप फोल्डर में तकरीबन 44000 लड़कियों ने उन्हें अपने सपनों का राजकुमार बनाने की पेशकश की है। यह सब तब शुरू हुआ जब क्रिकेटर से नेता बने तेजस्वी ने 9470001346 हेल्पलाइन नंबर शुरू किया और लोगों से सड़कों की हालत के बारे में शिकायतें आमंत्रित कीं। वह चाहते थे कि लोग खराब सड़कों की तस्वीरें भेजें ताकि उनकी मरम्मत कराई जा सके। तेजस्वी के पास राज्य के पथ निर्माण विभाग का भी प्रभार है।

    हालांकि, टूटी-फूटी और गड्ढों से भरी सड़कों के बारे में शिकायतों और तस्वीरों के अलावा 26 वर्षीय नेता को व्हाट्स ऐप पर लड़कियों की कद काठी, रंग आदि विवरणों के साथ तस्वीरें भी मिलीं। आरसीडी अधिकारियों ने नाम न बताने की शर्त पर कहा कि व्हाट्स ऐप नंबर पर 47000 से अधिक संदेश मिले, जिसमें से 44000 से अधिक विवाह प्रस्तावों के बारे में थे और सिर्फ तकरीबन तीन हजार संदेश सड़कों की खराब दशा के बारे में थे।

    हालांकि, जिन लड़कियों ने शादी का प्रस्ताव दिया था उनका दिल टूट जाएगा क्योंकि तेजस्वी ने साफ कर दिया है कि वह एक आज्ञाकारी पुत्र की तरह अपने माता-पिता के फैसले को मानेंगे और उनकी पसंद की लड़की से शादी करेंगे। मंत्रिमंडल की बैठक से निकलने के बाद उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह हमारा संस्कार और भारतीय संस्कृति है कि इस तरह की बातों (शादियां) पर फैसला हमारे माता-पिता करते हैं-मुझे खुशी है कि लोग मुझे इतना प्रेम और स्नेह दे रहे हैं।’’

    हालांकि उन्होंने वहां मौजूद संवाददाताओं से उन्हें छोड़ देने को कहा क्योंकि जिनके पीछे वो लोग पड़ते हैं उनकी शादी नहीं होती। उन्होंने कहा, ‘‘जिन जिन ऐक्टरों या राहुल गांधी के पीछे आप लोग पड़ जाते हैं, उनकी शादी नहीं होती। हमें छोड़ दीजिए।’’

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकश्मीर में जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकी गिरफ्तार
    Next Article जयललिता अब बातचीत कर रही हैं: अपोलो अस्पताल
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि

    June 5, 2025

    लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल

    June 5, 2025

    अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई, बालू लदे दो हाईवा और एक ट्रैक्टर जब्त

    June 5, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
    • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
    • राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं
    • देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत
    • प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version