Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, April 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»क्रिकेट»केन विलियमसन का शतक, भारत का कोटला में विजय रथ रूका
    क्रिकेट

    केन विलियमसन का शतक, भारत का कोटला में विजय रथ रूका

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskOctober 21, 2016No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नयी दिल्ली। कप्तान केन विलियमसन के शतक और लक्ष्य का पीछा करने में माहिर भारतीय बल्लेबाजों के लचर प्रदर्शन के मिश्रण से न्यूजीलैंड ने दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में छह रन से जीत दर्ज करके पांच मैचों की श्रृंखला को 1-1 से बराबर किया। विलियमसन ने 118 रन बनाये जो किसी कीवी कप्तान का भारत के खिलाफ सर्वोच्च स्कोर है। उन्होंने अपनी पारी में 118 गेंदों का सामना किया तथा 14 चौके और एक छक्का लगाया।

    विलियमसन ने इस बीच टाम लैथम (46) के साथ दूसरे विकेट के लिये 120 रन की साझेदारी की। भारत ने हालांकि अंतिम दस ओवरों में शानदार वापसी करके केवल 40 रन दिये और इस बीच छह विकेट लिये। इस कारण न्यूजीलैंड नौ विकेट पर 242 रन ही बना पाया। भारतीय बल्लेबाज शुरू से ही परिस्थितियों से सामंजस्य नहीं बिठा पाये।

    कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (39) और केदार जाधव (41) ने छठे विकेट के लिये 66 रन जोड़कर उम्मीद जगायी जबकि हार्दिक पंड्या की 32 गेंदों पर 36 रन की पारी ने दर्शकों में जोश भरा लेकिन आखिर में भारत 49–3 ओवर में 236 रन पर आउट हो गया। न्यूजीलैंड ने इससे पहले भारत को वनडे में उसकी सरजमीं पर 2003 में कटक में हराया था। इस बीच उसने वनडे में भारत से उसकी धरती पर सात मैच गंवाये थे। यही नहीं वर्तमान दौरे में टेस्ट श्रृंखला 0-3 से गंवाने और धर्मशाला में पहले वनडे में करारी हार के बाद कीवी टीम ने पहली जीत का स्वाद चखा। इसके साथ ही फिरोजशाह कोटला में भी भारत का पिछले 11 साल से किसी भी प्रारूप में चला आ रहा विजय अभियान थम गया।

    न्यूजीलैंड की पारी के दौरान भारत को वापसी दिलाने में तेज गेंदबाज बुमराह (35 रन देकर तीन) और लेग स्पिनर अमित मिश्रा (60 रन देकर तीन विकेट) ने अहम भूमिका निभायी। पिच में तेजी और उछाल थी और न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने भी इसे भांपकर भारतीय बल्लेबाजों को खुलकर नहीं खेलने दिया। रोहित शर्मा (15) ने एक खूबसूरत छक्का जरूर लगाया लेकिन इसके तुरंत बाद वह पवेलियन लौट गये। कोहली के आने में स्टेडियम में उठा शोर 18 मिनट बाद थम गया। सैंटनर की लेग की तरफ जाती गेंद पर कोहली का बल्ला छू गया और ल्यूक रोंकी ने उसे दस्तानों में दबाकर दिल्ली वालों का दिल तोड़ दिया।

    लक्ष्य का पीछा करते हुए 15 शतक जड़ने वाले कोहली 13 गेंदों पर नौ रन ही बना पाये। मनीष पांडे (19) ने एंटन डेविच पर मिडविकेट पर समानान्तर छक्का लगाकर दर्शकों में कुछ जोश भरा लेकिन यह क्या? अजिंक्य रहाणे (28) ने टिम साउथी के बाउंसर को फाइन लेग पर पुल किया। कोरे एंडरसन ने नीचा रहता हुआ कैच लिया लेकिन वह स्वयं सुनिश्चित नहीं थे कि कैच सही लिया गया है या नहीं। मैदानी अंपायर ब्रूस ओक्सनफोर्ड की राय थी कि बल्लेबाज आउट है। इसलिए तीसरे अंपायर सी शम्सुद्दीन कई बार रीप्ले देखने के बाद जब किसी नतीजे पर नहीं पहुंचे तो उन्होंने मैदानी अंपायर का निर्णय अंतिम मानकर आउट का सिग्नल दबा दिया।

    धोनी ने एक छोर पर टिककर दूसरे छोर से बल्लेबाजों को लंबे शाट खेलने की छूट देते रहे लेकिन तभी उनकी पुश की गयी गेंद को गेंदबाज साउथी ने अपने दायीं तरफ डाइव लगाकर कैच कर दिया। विलियमसन ने तुरंत कामचलाउ स्पिनर मार्टिन गुप्टिल को गेंद थमायी और उन्होंने एक ओवर में अक्षर पटेल (17) और अमित मिश्रा (1) को आउट करके अपने कप्तान के फैसले को सही साबित किया। इससे पहले एक समय लग रहा था कि न्यूजीलैंड बड़ा स्कोर बनाने में सफल रहेगा। उसने 40 ओवर तक तीन विकेट पर 202 रन बनाये थे और लग रहा था, लेकिन अंतिम दस ओवरों में पासा पलट गया।

    आलम यह था कि 38वें ओवर के बाद 50वें ओवर में जाकर गेंद ने सीमा रेखा का दर्शन किया।भारत ने टास जीतने के बाद शानदार शुरूआत की थी। उमेश की दूसरी गेंद ही कातिल थी जिस पर दुनिया का कोई भी बल्लेबाज गच्चा खा जाता फिर मार्टिन गुप्टिल की क्या बिसात जो इस श्रृंखला में शुरू से रन बनाने के लिये तरस रहे हैं। गुडलेंथ पर पिच करायी गयी इस गेंद में तेजी, सटीकता, हल्की स्विंग सब कुछ था जिसने गुप्टिल का आफ स्टंप थर्रा दिया। गुप्टिल इस दौरे में टेस्ट और वनडे की कुल आठ पारियों में अभी तक 21.37 की औसत से 171 रन ही बना पाये हैं।

    लैथम सहज होकर खेल रहे थे लेकिन कामचलाउ गेंदबाज केदार जाधव ने आते ही अपनी धीमी गेंद पर उन्हें गच्चा दे दिया। पगबाधा की जोरदार अपील पर अंपायर अनिल चौधरी की उंगली उठ गयी। लैथम इस तरह से दौरे में पहली बार किसी मैच में अर्धशतकीय पारी नहीं खेल पाये। रोस टेलर (21) ने मिश्रा पर स्लाग स्वीप से बड़ा शाट खेलने के प्रयास में रोहित को कैच थमा दिया। दूसरी तरफ विलियमसन ने शुरूआती परेशानियों से उबरकर 109 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया।

    यह वनडे में उनका आठवां और भारत के खिलाफ पहला शतक है। शतक पूरा करने से पहले हालांकि उनके हाथ में चोट लगी थी। आखिरी दस ओवरों में कहानी एकदम से बदल गयी। मिश्रा ने कोरे एंडरसन (21) और विलियमसन को आउट करके डेथ ओवरों के लिये न्यूजीलैंड की लय बिगाड़ दी। मिश्रा की खूबसूरत गेंद पर विलियमसन ने उतनी ही खूबसूरती से शाट लगाया लेकिन रहाणे ने लांग आन पर उनसे भी अधिक खूबसूरती से उसे कैच में तब्दील कर दिया। निचले क्रम के बल्लेबाजों में कोई भी अपेक्षित पारी नहीं खेल पाया। इन दस ओवरों का अन्य आकषर्ण अक्षर पटेल का एंटन डेविच का एक हाथ से लिया गया कैच था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleडेबिट कार्ड सेंधमारीः सरकार का त्वरित कार्रवाई का वादा
    Next Article जाहिर तौर पर स्टालिन राजनीतिक वारिस: करूणानिधि
    azad sipahi desk

      Related Posts

      रांची को मिली भारत-वेस्टइंडीज टी-20 और भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैच की मेजबानी

      March 26, 2026

      भारतीय टीम जून में करेगी आयरलैंड का दौरा, खेलेगी 2 टी 20 मैचों की सीरीज

      March 21, 2026

      आईपीएल 2026 से पहले आरसीबी और एसआरएच को बड़ा झटका, हेजलवुड और कमिंस शुरुआती मुकाबलों से बाहर

      March 17, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • असम के चिरांग जिले के रुनीखाता फॉरेस्ट रेंज कार्यालय में आगजनी
      • बांग्लादेश में हिंदू संत चिन्मय ब्रह्मचारी को एक और मामले में मिली जमानत
      • ईरान में 48 दिन बाद गूगल सर्च बहाल, जीमेल अब भी बंद
      • इजराइल और ईरान समर्थक लेबनान के आतंकी संगठन हिज्बुल्लाह के बीच 10 दिन का संघर्ष विराम
      • नोएडा हिंसा में बड़ा खुलासा: झारखंड से जुड़े तार, पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में हजारीबाग-जमशेदपुर के युवक!
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version