Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»दिवाली बोनस डायमंड कारोबारी ने इस बार दिया कुछ ऐसा, सब रह गए हैरान
    बिजनेस

    दिवाली बोनस डायमंड कारोबारी ने इस बार दिया कुछ ऐसा, सब रह गए हैरान

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीOctober 21, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्‍ली। सालाना 6000 करोड़ रुपए के टर्नओवर वाले गुजरात के हरि कृष्‍णा एक्‍सपोर्ट के मालिक सावजी भाई ढोलकिया को कौन नहीं जानता। हर साल दिवाली बोनस में अपने कर्मचारियों को फ्लैट, कार, स्‍कूटर और ज्‍वैलरी बॉक्‍स देने के लिए मशहूर सावजी भाई एक नेकदिल इंसान भी हैं। इस साल उन्‍होंने अपने सभी कर्मचारियों को दिवाली पर बोनस के रूप में ऐसा उपहार दिया है, जिसे देखकर सब हैरान हैं। महिलाओं की सुरक्षा के लिए बांटे हेलमेट सावजीभाई ढोलकिया ने इस बार दिवाली पर अपने प्रत्‍येक कर्मचारी की पत्‍नी, बेटी, मां, बहन (परिवार की महिला सदस्‍य) को हेलमेट उपहार के रूप में दिया है। ऐसा करने के पीछे एक दुखद घटना जुड़ी है। ढोलकिया की कंपनी ने बताया कि पिछले महीने कंपनी के एक कर्मचारी ने सड़क दुर्घटना में अपनी पत्‍नी को खो दिया था। उसका एक चार साल का बेटा और दो माह की बेटी है। कर्मचारी ने तो हेलमेट पहना था इसलिए वह बच गया, लेकिन उसकी पत्‍नी के पास हेलमेट न होने की वजह से उसकी मौत हो गई। इस घटना से हरे कृष्‍णा एक्‍सपोर्ट के संस्‍थापक और चेयरमैन सावजीभाई ढोलकिया को बहुत धक्‍का लगा और दुख भी पहुंचा।

    यह भी पढ़ें:  बॉस हो तो ऐसा, डायमंड बिजनेसमैन सावजी ढोलकिया ने Employees को दिया 15 दिन का फ्री टूर पैकेज लिया सभी महिलाओं की सुरक्षा का जिम्‍मा इस घटना के बाद उन्‍होंने अपने कर्मचारियों के परिवार की प्रत्‍येक महिला सदस्‍यों की सुरक्षा का संकल्‍प लेते हुए 6000 हेलमेट का वितरण किया। इसके अलावा कंपनी ने अपनी सभी कर्मचारियों को सड़क सुरक्षा के प्रति शिक्षित करने का जिम्‍मा उठाया है। शून्‍य से शिखर पर पहुंचे सावजीभाई सावजीभाई शून्‍य से शिखर पर पहुंचने वाले व्‍यक्ति का एक जीवंत उदाहरण हैं। वह अमरेली जिले के डुढाला गांव के रहने वाले हैं।

    1977 में वह अपने गांव से सिर्फ 12.5 रुपए लेकर सूरत के लिए निकले थे। यह रुपए भी उनके बस का किराया चुकाने में खत्‍म हो गए थे। यहां उन्‍होंने हीरे और कपड़े के निर्यात का कारोबार शुरू किया, जो आज एक जानामाना नाम है। 6000 करोड़ रुपए है सालाना टर्नओवर हरि कृष्‍णा एक्‍सपोर्ट का सालाना टर्नओवर 6000 करोड़ रुपए है और यह कंपनी डायमंड और टेक्‍सटाइल सेगमेंट में काम करती है।

    यह कंपनी अपने उच्‍च आदर्श मानकों, उत्‍कृष्‍टता, बेहतर गुणवत्‍ता और पारदर्शी कारोबार के लिए जानी जाती है। कंपनी डीटीसी, रियो टिंटो, डीडीसी और एआई रोसा से कच्‍चा हीरा प्राप्‍त करती है। कंपनी के पास तकरीबन 5500 कर्मचारी हैं। यह भी पढ़ें:  हीरा व्‍यापारी ने अपने कर्मचारियों को किया मालामाल, दिवाली उपहार में दिए 400 फ्लैट और 1260 कार 2016 में 1665 कर्मचारियों को बांटे थे घर और कार 2016 में दिवाली पर सावजीभाई ढोलकिया ने अपने 1665 कर्मचारियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर बोनस के रूप में घर, कार और ज्‍वैलरी बॉक्‍स का उपहार दिया था।

    उन्‍होंने 400 कर्मचारियों को 2 बीएचके फ्लैट, 1260 कर्मचारियों को कार तथा 56 कर्मचारियों को ज्‍वैलरी बॉक्‍स दिया था। इससे पहले 2015 में उन्‍होंने 1716 कर्मचारियों में से 491 को कार, 200 कर्मचारियों को घर तथा बाकी को ज्‍वैलरी सेट दिया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसफाई: RBI ने कहा, आधार नंबर को बैंक अकाउंट से लिंक करना अनिवार्य
    Next Article सावधान, दूसरी कंपनियां भी बढ़ा सकती हैं अपने टैरिफ प्लान्स के दाम
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    सर्राफा बाजार में लुढ़का सोना, चांदी की बढ़ी चमक

    June 8, 2025

    सर्राफा बाजार में मामूली तेजी, सोना और चांदी की बढ़ी कीमत

    June 5, 2025

    शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

    June 5, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
    • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
    • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
    • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
    • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version