पश्चिम बंगाल में दक्षिण 24 परगना जिले के नोडाखली में पुलिस ने आज 11 लोगों को गिरफ्तार करके उनके पास से 500 और 1000 रुपए के पुराने नोटों में 51 लाख रुपए बरामद किए।

पुलिस ने बताया कि उत्तर 24 परगना के बेगुइती के रहने वाले चार लोगों ने नोडाखली में दो लोगों से संपर्क किया था। इन लोगों ने पुराने नोटों को नए नोटों में बदलने का आश्वासन दिया था।

जब ये लोग दक्षिण 24 परगना में पुराने नोटों को बदलने के लिए गए तो दो गिरोहों ने उन्हे घेर लिया और रुपए छीन लिए। इस मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस थाने में की गई और सभी लोगों को विभिन्न वित्तीय अपराधों में गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि वे अब यह जांच कर रहे है कि इन चार लोगों को 50 लाख से भी अधिक रुपए के पुराने नोट कैसे मिले।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version