“भारतीय मूल का एक लड़का ब्रिटेन में सबसे छोटी उम्र के करोड़पतियों में शुमार हो गया है। इस लड़के का नाम…”

भारतीय मूल का एक लड़का ब्रिटेन में सबसे छोटी उम्र के करोड़पतियों में शुमार हो गया है। इस लड़के का नाम अक्षय रूपारेलिया है।

एक साल से कुछ ज्यादा समय में उसकी ऑनलाइन एस्टेट एजेंसी के कारोबार की कीमत 1.20 करोड़ पौंड (करीब 103 करोड़ रुपये) आंकी गई है।

अक्षय रूपारेलिया सिर्फ 19 साल के हैं। वह स्कूल में पढ़ते हैं लेकिन साथ में बिजनेस भी करते हैं। इस हफ्ते उनकी कंपनी ‘Doorsteps.Co.UK’ ब्रिटेन में 18वीं सबसे बड़ी एस्टेट एजेंसी बन गई है। सिर्फ 16 महीने पहले उन्होंने इस वेबसाइट को लॉन्च किया था। अक्षय का दावा है कि इस दौरान वह 10 करोड़ पौंड (करीब 860 करोड़ रुपये) कीमत की संपत्तियां बेच चुके हैं।

अक्षय ने बताया कि अपनी कंपनी शुरू करने के लिए उन्होंने रिश्तेदारों से सात हजार पौंड (करीब 6 लाख रुपये) उधार लिए थे।

अब उनकी कंपनी में दर्जनभर लोग कार्य करते हैं। उनकी कंपनी संपत्ति बेचने के लिए ब्रिटेन भर में स्वरोजगार माताओं की मदद लेती है। खास बात यह है कि संपत्ति बेचने के लिए हजारों पौंड वसूलने की बजाय उनकी कंपनी बहुत कम धनराशि लेती है।

अक्षय के पिता कौशिक (57) और मां रेणुका (51) दोनों ही सुन सकने में असमर्थ हैं। रूपालिया को ऑक्सफॉर्ड यूनिवर्सिटी में अर्थशास्त्र और मैथमैटिक्स के अध्ययन करने का ऑफर मिला है लेकिन उन्होंने पढ़ानो को होल्ड पर रखकर अपने बिजनेस को बढ़ाने पर ज्यादा फोकस किया।

लिहाजा अब वे ब्रिटेन की सक्सेजफुल बिजनेसमैन बन गए हैं।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version