वाशिंगटन। चीन हमेशा से भारत को चारो तरफ घेरने के प्रयास में लगा हुआ है। जिसके चलते हुए वह समुद्री और थल रास्‍तों पर अपना प्रभाव जमा रहा है। इसी का एक नमूना है चीन और पाक के बीच बनने वाला गलियारा। जिसका भारत लगातार अपना विरोध जताता आ रहा है। इसी बीच अब इस मामले पर भारत को अमेरिका का साथ मिला है।

अमेरिकी रक्षा मंत्री जेम्स मैटिस ने चीन और पाक के आर्थिक गलियारा पर बयान देते हुए कहा है कि, किसी भी देश को ऐसे निर्माण से बचना चाहिए जो किसी विवादित क्षेत्र में हो। सीपीईसी भी एक विवादित क्षेत्र से गुजरेगा। मिली जानकारी के अनुसार मैटिस ने यह बात तब कही जब सीनेटर चार्ल्स पीटर ने वन बेल्ट वन रोड प्रोजेक्ट के माध्यम से चीन का अफगानिस्तान में क्या भूमिका रहेगी।

यह भी पढ़े- चीन ने फिर चली चाल, डोकलाम के बाद भारत सीमा पर बढ़ाई सेना, जानें क्‍यों बता दें कि चीन-पाक आर्थिक गलियारा भी इसी का हिस्सा है। जो पाक अधिकृत कश्मीर से गुजरेगा। जिसको भारत अपना अधिकार क्षेत्र बताता है। इसलिए भारत इसका लगातार विरोध भी करता आ रहा है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version