Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, July 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»मंडी में बोले राहुल गांधी, झूठ और सच के बीच अंतर नहीं जानते पीएम मोदी
    Top Story

    मंडी में बोले राहुल गांधी, झूठ और सच के बीच अंतर नहीं जानते पीएम मोदी

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीOctober 7, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    “अमेठी के तीन दिवसीय दौरे के बाद हिमाचल की छोटी काशी मंडी पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल…”

    अमेठी के तीन दिवसीय दौरे के बाद हिमाचल की छोटी काशी मंडी पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला है। ‘विकास से विजय की ओर’ रैली को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि आज अगर देश के सामने कोई सबसे बड़ी कठिनाई है, तो वो है बेरोजगारी।

    भारत के सामने सबसे बड़ी समस्‍या है बेरोजगार

    इस दौरान कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने क‍ि मोदी को झूठ व सच के बीच अंतर मालूम नहीं है। मोदी ने सत्ता में आते ही कहा था कि दो करोड़ युवाओं को हर साल वह रोजगार देंगे। आज भारत के सामने सबसे बड़ी कोई समस्‍या है, तो वह बेरोजगारी है। तीस हजार नए युवा हर 24 घंटे में इस देश में रोजगार ढूंढने न‍िकलते हैं। हमारा आज चीन से मुकाबला है चीन की सरकार हर साल 50 हजार युवाओं को रोजगार देती है, लेकिन भारत की सरकार केवल 450 युवाओं को रोजगार दे रही है।

    राहुल गांधी ने कहा क‍ि भाजपा शास‍ित राज्‍यों में क‍िसान रोज आत्‍महत्‍या कर रहे हैं। लेकिन उनकी कोई मदद नहीं की जा रही है। केवल भाषण ही द‍िए जा रहे हैं। ह‍िमाचल में कांग्रेस की सरकार ने चार साल में 70 हजार युवाओं को रोजगार द‍िया है।

    जबकि गुजरात में महज 10 हजार युवाओं को रोजगार द‍िया गया है। ह‍िमाचल में बेरोजगार भत्‍ता द‍िया जा रहा है, लेकिन गुजरात में एक फूटी कौड़ी नहीं। गुजरात में भाजपा ने 13 हजार स्‍कूल बंद क‍िए हैं।

    ह‍िमाचल में चार मेडीकल कॉलेज खोले गए

    राहुल ने हिमाचल सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि राज्य की वीरभद्र सरकार ने 1500 स्‍कूल नए खोले हैं।

    ह‍िमाचल में चार मेडीकल कॉलेज खोले गए हैं। गुजरात में एक भी नहीं है। उन्होंने कहा क‍ि सामाज‍िक पेंशन में भी ह‍िमाचल आगे है।

    गुजरात में बेरोजगार युवा केवल मोदी की देन

    नोटबंदी को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए राहुल ने कहा क‍ि मोदी ने नोटबंदी आरबीआई को पूछे ब‍िना की।

    देश कैश से चलता है। जीडीपी में दो फीसद का नुकसान हुआ है। गुजरात में बेरोजगार युवा केवल मोदी की देन है। उन्‍होंने कहा क‍ि देश को वही व्‍यक्‍ित चला सकता है, जो देश को प्‍यार करता है।

    वीरभद्र स‍िंह के साथ है कांग्रेस पार्टी

    राहुल गांधी ने कहा क‍ि वीरभद्र स‍िंह राजा नहीं फकीर है। उन्‍होंने कहा क‍ि वीरभद्र स‍िंह सातवीं बाद ह‍िमाचल के मुख्‍यमंत्री बनेंगे। कांग्रेस पार्टी वीरभद्र स‍िंह के साथ है। उन्‍होंने कहा क‍ि वीरभद्र स‍िंह को प्रदेश की जनता फ‍िर से मुख्‍यमंत्री बनाएगी।

    इससे पहले शुक्रवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष की रैली के बारे में जानकारी देते हुए हिमाचल के सीएम ने कहा, ‘मंत्री, अन्य जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारी रैली में मौजूद रहेंगे। रैली की थीम है- विकास से विजय की ओर।’ उन्होंने कहा कि लोग खुद ही भीड़ देखेंगे। हम बढ़ा-चढ़ा कर आंकड़े नहीं देंगे, जैसा कि कई अन्य पार्टियां करती हैं, लेकिन निश्चित तौर पर भीड़ तीन अक्टूबर की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन वाली रैली से बड़ी होगी।

    कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज चंडीगढ़ से हेलीकॉप्टर द्वारा मंडी दोपहर करीब 12 बजे पहुंचेंगे, जहां वह ‘विकास से विजय की ओर’ रैली को संबोधित करेंगे और करीब एक बजे वह रवाना हो जाएंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकालेधन को सफेद करने वाले बैंक अधिकारियों पर सख्ती, ईडी ने जब्त की करोड़ों की संपत्ति
    Next Article सांप्रदायिकता, जातिवाद, क्षेत्रवाद देश के विकास में बाधक : राजनाथ
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    जेवर व्यवसायी से डेढ़ किलो सोना और 50 हजार रुपये की लूट

    July 1, 2025

    सावन माह की शुरुआत 11 जुलाई से

    July 1, 2025

    झारखंड के 19 जिलों में सामान्य से अधिक और पांच जिलों में कम हुई बारिश

    July 1, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • किशोर जेना नीरज चोपड़ा क्लासिक 2025 से बाहर, यशवीर सिंह को मिला मौका
    • मुंबई से क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे यशस्वी जायसवाल
    • हिमाचल में खराब मौसम के बीच एचआरटीसी बस पलटी, 44 से ज्यादा यात्री घायल
    • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गोरखपुर में आयुष विवि का किया लोकार्पण
    • ‘कक्षा एक से छह तक क्षेत्रीय भाषा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए’, भाषा विवाद पर बोले आठवले
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version