रांची (झारखंड):महेंद्र सिंह धोनी का एक नया वीडियो उनकी वाइफ साक्षी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में एमएस धोनी अपने एक डॉगी के साथ खेलते नजर आए हैं। धोनी जैसे-जैसे एक्शन करते, उनका डॉगी भी उसी तरह कर रहा है। बाद में वो धोनी की गोद में चला जाता है। बताते चलें कि इंडिया-ऑस्ट्रेलिया मैच खत्म होने के बाद से एमएस धोनी अपने होम टाउन रांची में ही है। नए फार्म हाउस का है वीडियो…
-यह वीडियो उनके नए फार्म हाउस का है। इससे पहले भी धोनी अपने कुछ डॉगीज के साथ वहां खेलते नजर आ चुके हैं।
-धोनी 7 अक्टूबर को रांची में होने वाले इंडिया-ऑस्ट्रेलिया टी-20 मैच के लिए पहले ही अपने घर आ गए हैं।
– कुछ दिनों पहले महेंद्र सिंह धोनी ने इंस्टाग्राम पर अपने नए फार्म हाउस की एक फोटो शेयर की थी।
-इसमें धोनी अपने डॉगी के साथ नजर आ रहे थे। वहीं, उनकी हमर कार भी दूर खड़ी दिख रही थी।
सात एकड़ में बना है धोनी का फार्म हाउस
-रांची में महेंद्र सिंह धोनी के घर का पता बदल गया है। धोनी का पूरा परिवार अपने नए घर में शिफ्ट हो गया है। इसे रांची के रिंग रोड पर लगभग सात एकड़ से अधिक जमीन पर बनाया गया है।
-इस फॉर्म हाउस को तैयार करने में करीब तीन साल का वक्त लगा। धोनी ज्यादातर शहर से बाहर ही रहते हैं। ऐसे में उनके दोस्त सिमांत लोहानी ने इसे पूरा करवाने में मदद की।
-एमएस धोनी रांची में रहने के दाैरान अक्सर यहां आया करते थे। यहां एमएस धोनी ने भव्य महलनुमा नया मकान बनवाया है।
-धोनी बचपन में रांची के मेकॉन स्थित एक छोटे से घर में रहते थे। यहां वे दो अलग-अलग स्टाफ क्वार्टर में रहे।
-इसके बाद धोनी को राज्य सरकार की ओर से हरमू रोड में जमीन दी गई, जहां धोनी ने घर बनवाया और नाम रखा शौर्य। यहां वर्ष 2009 से रह रहे थे।
-धोनी के शौर्य स्थित आवास में एक स्विमिंग पूल, नेट प्रैक्टिस फील्ड, एक अल्ट्रा मॉडर्न जिम भी है। महेंद्र सिंह धोनी का नया घर उनके फाॅर्म हाउस में है।