Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»शेयर बाजार में चार दिन की तेजी पर लगा ब्रेक, मुनाफावसूली से सेंसेक्स 79.68 अंक टूटकर 31,592 पर हुआ बंद
    बिजनेस

    शेयर बाजार में चार दिन की तेजी पर लगा ब्रेक, मुनाफावसूली से सेंसेक्स 79.68 अंक टूटकर 31,592 पर हुआ बंद

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीOctober 5, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई। शेयर बाजार में पिछले चार दिनों से जारी तेजी पर आज विराम लग गया और मुनाफा वसूली से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 79.68 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ। एनएसई निफ्टी भी 9,900 अंक के स्तर से नीचे बंद हुआ। विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी जारी रहने को लेकर चिंता बरकरार है।

    वृहद आर्थिक मोर्चे पर सेवा क्षेत्र की गतिविधियों में तीन महीने में पहली बार सितंबर में वृद्धि देखी गई। हालांकि, यह वृद्धि बहुत ज्यादा नहीं है। निक्केई इंडिया सर्विसेज पीएमआई सितंबर माह में 50.7 रहा, जो अगस्त में 47.5 अंक पर था। तीस शेयरों वाला सेंसेक्स आज बढ़त के साथ खुला और 31,772.41 के स्तर तक चला गया लेकिन बिकवाली दबाव के कारण इसमें गिरावट आई और यह 31,562.25 अंक तक नीचे चला गया। अंत में यह 79.68 अंक या 0.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 31,592.03 अंक पर बंद हुआ।

    यह भी पढ़ें: क्या नैनो को बंद करने जा रही है टाटा मोटर्स? सितंबर महीने में कंपनी ने बनाईं सिर्फ 58 गाड़ियां

    सेंसेक्स कल 174 अंक मजबूत हुआ था। कुल मिलाकर इससे पहले, पिछले चार दिन में यह 512 अंक मजबूत हुआ था। एनएसई निफ्टी भी उतार चढ़ाव भरे कारोबार में 26.20 अंक या 0.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 9,888.70 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 9,945.95 से 9,881.85 अंक के दायरे में रहा।

    जीएसटी परिषद की बैठक के कल आने वाले नतीजे से भी बाजार को कुछ दिशा मिलने की उम्मीद है। अस्थाई आंकड़ों के अनुसार घरेलू संस्थागत निवेशकों ने कल 584.88 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे, जबकि विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 632.14 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। जिन प्रमुख शेयरों में गिरावट रही, उसमें पावर ग्रिड शामिल है। वैश्विक स्तर पर चीन, हांगकांग और दक्षिण कोरिया के बाजार आज सार्वजनिक अवकाश के कारण बंद रहे। जापान का निक्केई स्थिर बंद हुआ। यूरोपीय बाजारों में शुरुआती कारोबार में मिला-जुला रुख देखने को मिला।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleममता का मोदी सरकार पर हमला, कहा-नोटबंदी सबसे बड़ी आपदा
    Next Article दूरसंचार क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा घट रही है: मित्तल
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 का आगाजः उर्वशी रौतेला ने बिखेरा जलवा

    May 14, 2025

    हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्‍स 265 अंक उछला

    May 14, 2025

    भारत ने डब्‍ल्‍यूटीओ में अमेरिका पर जवाबी टैरिफ लगाने का प्रस्ताव रखा

    May 13, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • केंद्र से अब झारखंड की एक-एक पाई के लिए आंदोलन करना होगा : सुप्रियो
    • शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास में यूनिसेफ को पूरा सहयोग करेगी सरकार: मुख्यमंत्री
    • सैनिकों के सम्मान में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • सेना प्रमुखों ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की दी जानकारी
    • सीएम और बाबूलाल ने जस्टिस बीआर गवई को बधाई दी
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version