Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»स्कूल में सिक्यॉरिटी गार्ड का कहर, एक टीचर और 4 बच्चों को जिंदा जलाया
    Top Story

    स्कूल में सिक्यॉरिटी गार्ड का कहर, एक टीचर और 4 बच्चों को जिंदा जलाया

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीOctober 6, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रियो डी जेनेरियो: लैटिन अमेरिकी देश ब्राजील से एक बेहद ही खौफनाक खबर सामने आई है। इस देश के एक नर्सरी स्कूल के सिक्यॉरिटी गार्ड ने 4 बच्चों और उनके टीचर को जिंदा जला दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिक्यॉरिटी गार्ड ने उन पर एल्कोहल छिड़क कर आग लगा दी। पूरे ब्राजील को दहला देने वाली इस घटना में टीचर समेत चारों बच्चों की मौत हो गई। धधकती आग में दर्जनों लोग घायल हो गए जबकि मानसिक रूप से बीमार बताए जा रहे गार्ड की भी आग में झुलसने के कारण मौत हो गई।

    यह त्रासदी गुरुवार को बेलो होरिजोंटो शहर से 600 किलोमीटर दूर स्थित जानोबा के एक घर में हुई जहां से नर्सरी स्कूल का संचालन किया जाता था। जानोबा के मेयर ने 7 दिनों का शोक घोषित किया है। मिनास गेराइस राज्य के अभियोजक ने एक बयान में कहा, ‘आज सुबह 4 बच्चों और एक शिक्षक की जलने से मौत हो गई जब नर्सरी स्कूल के एक गार्ड ने पीड़ितों पर और अपने शरीर पर एल्कोहल छिड़क कर आग लगा दी।’ स्थानीय अस्पताल के निदेशक ब्रूनो एतेद संतोस ने बताया कि करीब 50 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी स्थिति के बारे में अभी जानकारी नहीं मिल पाई है।

    हमले के वक्त स्कूल में करीब 80 बच्चे मौजूद थे। घबराए हुए अभिभावक घटनास्थल पर पहुंचे जो जलकर खाक हो चुका था। जी वन न्यूज वेबसाइट के मुताबिक मृत बच्चों की उम्र 4 साल थी। पुलिस इस हमले के पीछे संदिग्ध के मकसद को जानने के लिए उसके घर पहुंची। लेकिन पुलिस अधीक्षक रेनाटो न्यून्स ने होजे एम डिया समाचारपत्र की वेबसाइट को बताया कि उस गार्ड को वर्ष 2014 से मानसिक समस्याएं थीं। खबर के मुताबिक उसके घर पर एल्कोहल की कई बोतलें मिलीं। गार्ड, 8 साल से इस नर्सरी स्कूल में काम कर रहा था जहां वह बच्चों के साथ सीधे संपर्क में नहीं था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन अब इतिहास की बात हो जाएंगे
    Next Article महात्मा गाँधी की हत्या की पुनः जाँच पर एमेकस क्युरी नियुक्त, अगली सुनवाई 30 अक्टूबर को
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    सीएम हेमंत सोरेन ने सीबीएसइ के विद्यार्थियों को दी बधाई

    May 13, 2025

    साइबर अपराधियों ने सीसीएल की वेबसाइट की हैक, प्रबंधन में हड़कंप

    May 13, 2025

    ट्रेड यूनियनों हडताल 20 मई से, खनन सहित कई सेवाएं होंगी प्रभावित

    May 13, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • कांग्रेसी अपना दोहरा राजनीतिक चरित्र दिखाना बंद करे: प्रतुल
    • सीएम हेमंत सोरेन ने सीबीएसइ के विद्यार्थियों को दी बधाई
    • साइबर अपराधियों ने सीसीएल की वेबसाइट की हैक, प्रबंधन में हड़कंप
    • हाईकोर्ट में बगैर अधिकार केसों का स्टेटस बदलने का मामला, जांच में साफ्टवेयर कम्पनी जिम्मेदार
    • सीबीएसई बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में जनपद की टॉपर बनीं तेजस्वी सिंह
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version