Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस और गांधी जयंती पर खादी निर्मित वस्त्र पहने: मुर्मू
    झारखंड

    स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस और गांधी जयंती पर खादी निर्मित वस्त्र पहने: मुर्मू

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीOctober 2, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस एवं गांधी जयंती के मौके पर लोगों से खादी निर्मित वस्त्रों को पहनने का अनुरोध करते हुए आज कहा कि ऐसा करने से एक ओर जहां गरीबों का भला होगा वहीं दूसरी तरफ लोगों को अपने घर के बने कपड़े पहनने का आनंद मिलेगा।

    मुर्मू ने गांधी जयंती के मौके पर मोरहाबादी मैदान स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद लोगों को संबोधित करते हुए कहा, ” स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस एवं गांधी जयंती के दिन हर कोई खादी के वस्त्र पहनें। इससे गरीबों का भला होगा और लोगों को अपने घर के बने कपड़े पहनने का आनंद मिलेगा।

    यह बापू के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।” इस अवसर पर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि पूज्य बापू को ‘महात्मा’ की उपाधि देश के प्रति समर्पण, निष्ठा एवं सत्यावदिता के कारण मिली है। राज्य की वर्तमान सरकार राष्ट्रपिता के बताये रास्ते पर चल रही है जो स्वावलंबन, स्वभाषा, स्वशासन और सुशासन को बढ़ावा देने का काम कर रही है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को वनोपज से उत्पाद तैयार करने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। प्रकृति की गोद में बसे झारखंड में देश का 62 प्रतिशत लाह एवं 82 प्रतिशत तसर होता है। इनके विकास के लिए राज्य में लाह एवं तसर के लिए बोर्ड का गठन किया गया है। लाह के उत्पाद दुनिया के चार देशों में निर्यात किये जाते हैं।

    झारखंड सरकार यहां की उद्यमशील महिलाओं को प्रशिक्षित कर उनके द्वारा तैयार उत्पादों को देश-दुनिया के बाजारों में बेचेगी। इसी प्रकार सिल्क के उत्पादों में भी झारखंड देश में अग्रणी बन सकता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदुष्कर्म के आरोपी सुच्चा सिंह ने किया समर्पण
    Next Article बॉलीवुड की इस दबंग एक्ट्रेस ने किया ‘हैप्पी भाग जाएगी’ में एंट्री
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

    June 7, 2025

    पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

    June 7, 2025

    गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

    June 7, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
    • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
    • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
    • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
    • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version