लास वेगास: अमेरिका के लास वेगास में रविवार देर रात एक म्यूजिक फेस्टिवल के दौरान अंधाधुंध फायरिंग की गई। इसमें 50 लोग मारे गए। करीब 200 जख्मी हुए। 14 की हालत गंभीर है। यह फेस्टिवल एक रिजॉर्ट और कसीनो में चल रहा था। तभी पास के एक होटल की 32th फ्लोर से किसी ने ऑटोमैटिक राइफल से फेस्टिवल में मौजूद लोगों पर गोली चलानी शुरू कर दी। लोगों को पहले लगा कि आतिशबाजी हो रही है। जैसे ही एक सिक्युरिटी गार्ड मारा गया, लोगों को हमले का अहसास हुआ। इसके बाद वहां अफरातफरी मच गई। एक सस्पेक्ट हमलावर मारा जा चुका है।

Q. हमला कहां हुआ?
A. हमला Mandalay Bay रिजॉर्ट एंड कसीनो में हुआ। यहां रूट-91 हार्वेस्ट फेस्टिवल चल रहा। सोमवार को इसका आखिरी दिन था। 15 एकड़ में फैले इस रिजॉर्ट और कसीनो में बीते 4 साल से तीन दिन का कंट्री म्यूजिक फेस्टिवल होता है।
Q. हमला कब हुआ?
A. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमला लोकल टाइम के मुताबिक रविवार रात 10.30 बजे (इंडियन लोकल टाइम के मुताबिक सोमवार सुबह) हुआ। हमले से पहले फेस्टिवल को निशाना बनाए जाने को लेकर एक फोन कॉल भी पुलिस के पास आया था।
Q. कितना नुकसान हुआ?
– अब तक 50 लोगों की मौत हो चुकी है। करीब 200 से ज्यादा लोग जख्मी हैं। इनमें से कई की हालात गंभीर है।
– एक अनुमान के मुताबिक, हमले के वक्त कसीनो में चल रहे फेस्टिवल में 40,000 लोग मौजूद थे। हमलावर ने ऊपर से गोली बरसानी शुरू कर दी। एक चश्मदीद ने बताया कि ऐसा लग रहा था गोलियों की बरसात हो रही है।
Q. हमलावर ने कहां से बरसाई गोलियां
A. बताया गया कि रिजॉर्ट एंड कसीनो के पास मौजूद एक होटल की 32th फ्लोर से फायरिंग शुरू हुई। इस फ्लोर से कसीनो का वह एरीना रेंज में था, जहां म्यूजिक फेस्टिवल चल रहा था। शुरुआती फायरिंग में कसीनो का एक सिक्युरिटी गार्ड मारा गया। इसके बाद में वहां अफरातफरी मच गई।
– Mandalay Bay होटल और केसिनो से 500 मीटर की दूरी पर कॉन्सर्ट वेन्यू था जहां हमला हुआ।
Q. पुलिस को किस पर शक
A.न्यूज एजेंसी के मुताबिक, लास वेगास मेट्रोपॉलिटन पुलिस डिपार्टमेंट के शेरिफ जोसफ लोम्बार्डो ने बताया कि संदिग्ध एक स्थानीय नागरिक है। उसे मार दिया गया है। उसी ने अकेले इस घटना को अंजाम दिया। इसकी पहचान स्टीफन पैडॉक के रूप में की गई है।
– पुलिस ने उसके साथ एक एशियाई महिला के होने की भी बात कही। इसकी तलाश की जा रही है। इससे पहले इस हमले में तीन लोगों के शामिल होने की बात कही जा रही थी। उधर, पुलिस ने एक जगह गोलीबारी की घटना को अफवाह बताया।
Q. कसीनो में हमले के बाद क्या हुआ?
A. म्यूजिक फेस्टिवल के आखिरी दिन जब हमला हुआ, उस वक्त सिंगर जेसन एल्डीयन परफॉर्मेंस दे रहे थे। जैसे ही ऑडियंस के बीच फायरिंग की आवाज आई, एल्डीयन ने परफॉर्मेंस रोक दी। आसपास मौजूद होटलों से लोगों ने देखा कि कसीनो कैम्पस में भारी अफरातफरी मची हुई थी। लोग बाहर आने लगे।
– हमले के बाद लास वेगास के मैक्कैरेन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 20 से ज्यादा फ्लाइट्स को डाइवर्ट कर दिया गया। एयरपोर्ट भी बंद कर दिया गया है।
Share.

Comments are closed.

Exit mobile version