Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, April 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बिहार»FBI कर रही थी बिहार की सरस्वती की तलाश, अमेरिका में शव मिलने से सनसनी
    बिहार

    FBI कर रही थी बिहार की सरस्वती की तलाश, अमेरिका में शव मिलने से सनसनी

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीOctober 23, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अमेरिका में पुलिस को एक बच्ची का शव मिला और ऐसी आशंका जताई जा रही है कि यह शव, दो सप्ताह पहले लापता हुई तीन वर्षीय भारतीय बच्ची का है.

    शेरीन नामक यह बच्ची उस समय लापता हो गई थी जब उसके पिता वेस्ले मैथ्यूज (37) ने दूध पूरा नहीं पीने पर उसे कथित तौर पर डांटा था और उसे सजा के तौर पर देर रात घर से कथित रूप से बाहर निकाल दिया था.

    मैथ्यूज ने एक भारतीय अनाथालय से दो साल पहले लड़की को कथित रूप से गोद लिया था. तीन वर्षीय शेरीन मैथ्यूज शारीरिक विकास संबंधी समस्या से ग्रसित है और उसे बात करने में दिक्कत होती है. उसे घर से बाहर निकाले जाने के बाद अंतिम बार सात अक्तूबर को डलास के रिचर्डसन में उसके घर के पीछे वाले हिस्से में देखा गया था.

    शेरीन के मामले ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का भी ध्यान खींचा. सुषमा ने 19 अक्तूबर को ट्वीट किया था, “हम लापता बच्ची को लेकर बहुत चिंतित हैं. अमेरिका में भारतीय दूतावास सक्रिय रूप से शामिल है और वे मुझे जानकारी दे रहे हैं” ह्यूस्टन में भारत के महावाणिज्यदूत अनुपम रे ने ट्वीट किया था, “हम शेरीन मैथ्यूज के मामले पर निकटता से नजर रख रहे हैं। हम समुदाय एवं प्राधिकारियों के संपर्क में हैं.” रिचर्डसन पुलिस ने घोषणा की कि उन्हें एक सड़क के नीचे एक सुरंग में बच्ची का शव मिला है. पुलिस ने आशंका जताई कि यह शव “संभवत:” शेरीन का है लेकिन उन्होंने शव की पहचान की पुष्टि नहीं की. यह शव वेस्ले मैथ्यूज और उसकी पत्नी सिनी मैथ्यूज के घर से करीब आधे मील की दूरी पर मिला है.

    तलाश अभियान के तौर पर अधिकारियों ने सेंट्रल एक्सप्रेसवे के पूर्व में स्प्रिंग वैली और बॉउजर सड़कों के निकट एक इलाके को बंद कर दिया था. खोजी कुत्तों की मदद से सुरंग में सुबह करीब 11 बजे शव मिला.

    पुलिस ने अभी इस बात की कोई जानकारी नहीं दी है कि बच्ची की मौत कैसे हुई. हालांकि, उन्होंने इस बात का संकेत दिया कि उनके पास इस बात पर विश्वास करने का कोई कारण नहीं है कि यह शव किसी और बच्चे का है.

    शव की पहचान करने की प्रक्रिया जारी है. चिकित्सकीय जांचकर्ता मौत के कारण का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं. शेरीन को गोद लेने वाले उसके पिता वेस्ले मैथ्यूज को बच्चे को छोड़ने या उसकी जान खतरे में डालने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया था. उसे बाद में 2,50,000 डॉलर की जमानत पर रिहा कर दिया गया था.

    बताया जा रहा है कि मैथ्यूज केरल का रहने वाला है. गिरफ्तारी वारंट शपथपत्र के अनुसार, मैथ्यूज ने पुलिस को बताया कि उसने शेरीन को सात अक्तूबर को देर रात करीब तीन बजे घर से बाहर निकाल दिया था और उसे एक बड़े पेड़ के पास खड़े होने को कहा था.

    शपथपत्र के अनुसार उसने स्वीकार किया कि उसे इस बात की जानकारी थी कि इलाके में जंगली जानवर देखे गए हैं. मैथ्यूज 15 मिनट बाद शेरीन को कथित रूप से देखने गया था लेकिन उसे शेरीन वहां नहीं मिली.

    पुलिस सार्जंट केविन पेरलिच के अनुसार मैथ्यूज ने बताया कि इसके बाद वह कपड़े धोने से लिए अंदर आ गया और उसने निर्णय लिया कि वह सुबह उसकी तलाश करेगा या शेरीन के अपने आप लौटने तक सुबह तक का इंतजार करेगा.

    पुलिस को पांच घंटे बाद बच्ची के लापता होने की जानकारी दी गई. मैथ्यूज ने एक भारतीय अनाथालय से दो साल पहले लड़की को कथित रूप से गोद लिया था.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनये समीकरण के जरिए एनडीए को पटखनी देने की तैयारी में लालू
    Next Article जदयू के पूर्व प्रवक्ता के बेटे के खिलाफ युवती ने लगाया यौन शोषण का आरोप
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    मुख्यमंत्री सम्राट पहुंचे सचिवालय, अधिकारियों के साथ की बैठक, विजय चौधरी ने पदभार किया ग्रहण

    April 16, 2026

    केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान पहुंचे सम्राट चाैधरी के सरकारी आवास, दी शुभकामनाएं

    April 15, 2026

    बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी, लोकभवन में राज्यपाल ने दिलाई शपथ

    April 15, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • राज्यसभा में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन सहित नए सदस्यों ने ली शपथ, कार्यवाही शुक्रवार तक के लिए स्थगित
    • पश्चिम बर्दवान में योगी आदित्यनाथ का हमला, बोले – माफिया प्रवृत्ति खत्म करने का संकल्प लेगी भाजपा
    • सर्राफा बाजार में तेजी से महंगा हुआ सोना, चांदी की भी बढ़ी चमक
    • मुख्यमंत्री सम्राट पहुंचे सचिवालय, अधिकारियों के साथ की बैठक, विजय चौधरी ने पदभार किया ग्रहण
    • बोकारो युवती लापता केस: हाईकोर्ट का सख्त आदेश, कोलकाता लैब में होगी कंकाल की DNA जांच
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version