रांची। एक्सपो उत्सव को लेकर जेसीआइ रांची के सदस्यों ने एक जागरूकता बाइक रैली निकाली। रैली को हरी झंडी दिखलाने स्वयं ट्रैफिक एसपी संजय रंजन सिंह मौजूद थे। रैली शुरू होने से पहले उन्होंने सभी सदस्यों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने की सलाह दी। संस्था के सदस्यों ने करीब 30-40 बाइक में सवार होकर पूरे रांची शहर का भ्रमण किया।
हाथों में एक्सपो एवं ट्रैफिक नियमों के पोस्टर लिये रैली की शुरुआत एक्सपो परिसर, मोराबादी मैदान से की गयी। रैली मोराबादी से रेडियम रोड, कचहरी रोड होते हुए लालपुर चौक पहुंaची। वहां से हजारीबाग रोड, मेन रोड, चर्च कांप्लेक्स, ओवरब्रिज प्रचार करते हुए रैली अशोक नगर, हरमू और अंत में अपर बाजार होते हुए रैली मोराबादी मैदान में खत्म हुई।
पूरी रैली के दौरान सदस्य एक्सपो के लिए खास गाने बजाते हुए पूरे शहर को एक्सपो के बारे में अवगत कराते रहे। एक्सपो उत्सव, जिसे रांची का त्योहार के रूप में माना जाता है, पांच से नौ अक्टूबर तक मोरहाबादी मैदान में लग रहा है। इसका उद्घाटन राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू करेंगी।
पांच अक्टूबर को पूर्वाह्न 11 बजे से रांची के लोग इस शॉपिंग फेस्टिवल का आनंद उठा सकते हैं। साथ ही यहां आयोजित होनेवाली प्रतियोगिता में भाग लेकर इनाम पा सकते हैं। शनिवार की रात्रि को मिड-नाइट बाजार में आधी रात तक शॉपिंग एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का मजा ले सकते हैं। सैंड आर्टिस्ट इसक बच्चों के लिए एम्यूजमेंट पार्क आकर्षण का केंद्र होंगे।
इस मौके पर दीपक अग्रवाल, अभिनव मंत्री, नारायण मुरारका, राकेश जैन, गौरव अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, वरुण जालान, मनीष चितलांगिया, बिपिन भल्ला, अभिषेक मोदी, प्रतीक जैन, कौशल मुरारका, विक्रम चौधरी, सिद्धार्थ जयसवाल, अभिषेक जैन, देवेश जैन, सुशील केडिया, प्रकाश अग्रवाल, मनीष राम सिसरिया और जेपी सिंघानिया आदि मौजूद थे।
Previous Articleमोदी को मिला ‘चैंपियंस ऑफ द अर्थ’ अवॉर्ड
Next Article समय पर काम हो यही प्राथमिकता है : राकेश प्रसाद
Related Posts
Add A Comment