Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 4
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»गांव-गांव और गली-गली में विकास की गंगा: रघुवर
    Breaking News

    गांव-गांव और गली-गली में विकास की गंगा: रघुवर

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 16, 2018No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जमशेदपुर। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि मां भगवती से यही आराधना है कि प्रत्येक झारखंडवासी की मनोकामना पूर्ण करें। घर-घर में समृद्धि आये और अज्ञानता दूर होकर झारखंड में सर्वत्र ज्ञान के प्रकाश का अभ्युदय हो। आज के दिन नारी सशक्तीकरण की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन इस बात को दर्शाता है कि सरकार महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए कितनी गंभीर है। मुख्यमंत्री मंगलवार को सामुदायिक भवन बिरसानगर जोन नंबर टू बी जमशेदपुर में झारखंड राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड सिलाई प्रशिक्षण केंद्र के उद्घाटन के अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपिता के बताये रास्ते पर चलने का काम और उनके सपनों का भारत बनाने का काम देश के प्रधानमंत्री ने किया है और देशवासियों को यह भरोसा दिया कि महात्मा गांधी के सपनों का भारत बनायेंगे। इसे लेकर बापू के आदर्शों को देश अमल में ला भी रहा है।

    हर हाथ को रोजगार, हर खेत को पानी देना लक्ष्य
    मुख्यमंत्री ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की हर खेत को पानी और हर हाथ को रोजगार देने की सोच को सार्थक करने के लिए सरकार मिशन और विजन मोड में काम कर रही है। सरकार की सोच है कि समृद्ध राज्य की गोद में गरीबी को समूल खत्म करना है। सीएम ने कहा कि मजदूर आज राज्य का मुख्य सेवक है। राज्य के हर घर में खुशहाली लाने का काम करना है, यही जीवन का ध्येय है।

    नशा समाज के लिए कोढ़
    मुख्यमंत्री ने कहा कि नशा समाज के लिए कोढ़ है। नशे से पूरा परिवार कर्ज में डूब जाता है। आबकारी विभाग को भी सख्त आदेश सरकार ने दिया है। समाज में भी जागरण का काम करना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिरसानगर के प्यार, सहयोग और स्नेह के कारण ही एक मजदूर आज मुख्य सेवक बना है। आज आप सभी गर्व के साथ कह सकते हैं कि राज्य के गांव-गांव और गली-गली में विकास की गंगा प्रवाहित हो रही है।

    गांव-गांव में बिछेगा ग्रामोद्योग का जाल
    सीएम ने कहा कि छोटे-छोटे ग्रामोद्योग का जाल गांव में बिछेगा, तो कोई युवती-नवयुवक पलायन नहीं करेंगे। झारखंड में काफी रोजगार की संभावनाएं हैं। झारखंड की उन्नत टेक्सटाइल पॉलिसी के कारण बड़ी संख्या में निवेशक आकर्षित हो रहे हैं। बांग्लादेश के निवेशक भी प्रभावित होकर अब झारखंड में निवेश कर रहे हैं और यूरोपियन देशों में भी हमारे कपड़े की मांग बढ़ रही है।

    इनकी रही मौजूदगी
    इस अवसर पर झारखंड राज्य खादी बोर्ड के अध्यक्ष संजय सेठ, सीइओ सुमन पाठक, दीपांकर पंडा, सलाहकार योगेश मल्होत्रा, खादी बोर्ड के सदस्य कुलवंत सिंह बंटी, झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष गुरुदेव सिंह राजा, झारखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कल्याणी शरण, उपायुक्त अमित कुमार तथा अन्य लोग उपस्थित थे।

    झारखंड को स्वच्छ बनाने में महिलाओं का योगदान ज्यादा
    सीएम ने कहा कि झारखंड को स्वच्छ बनाने में भी महिला शक्ति का असीम योगदान है। राज्य की सहिया, जल सहिया, रानी मिस्त्री ने बढ़-चढ़कर राज्य को स्वच्छ बनाने में अपनी भूमिका सुनिश्चित की है। 60 हजार रानी मिस्त्रियों को प्रशिक्षित कर प्रत्येक शौचालय के लिए प्रोत्साहन राशि देते हुए शौचालय का निर्माण पूर्ण किया गया है। आजादी के बाद पहली बार ऐसा हुआ है कि देश में रक्षा मंत्रालय और विदेश मंत्रालय महिला शक्ति के जिम्मे हैं। झारखंड में जेएसएलपीएस के माध्यम से 17 लाख महिलाओं को प्रशिक्षित कर रोजगार से जोड़ा गया है। ग्रामीण महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए प्रत्येक जिले में पोल्ट्री फेडरेशन सोसाइटी बनाकर इसके माध्यम से उत्पादित अंडों को विद्यालयों और अस्पतालों में आपूर्ति की जायेगी। राज्य के सिलाई प्रशिक्षण केंद्रों से प्रशिक्षण प्राप्त महिलाएं अपनी आजीविका अर्जित कर सकती हैं और इसके लिए सरकार बाजार उपलब्ध करायेगी। करोड़ों का कपड़ा प्रति स्कूल में बच्चों को देते हैं। खादी ग्राम उद्योग बोर्ड एवं झारक्राफ्ट सारा कपड़ा स्कूलों में सप्लाई करेगा।

    गांव-गांव में विकास की गंगा: रघुवर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहेमलाल मुर्मू और रंधीर सिंह पर झामुमो ने पासा फेंका
    Next Article केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री ने हेमंत प्रदीप मोदी को किया सम्मानित
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड बंद को लेकर समर्थक सड़क पर उतरे, पुलिस अलर्ट

      June 4, 2025

      झारखंड बंद का जमशेदपुर में कोई असर नहीं

      June 4, 2025

      मानगो के एक फ्लैट से लाखों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

      June 4, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • देश में कोरोना के मामले बढ़कर हुए 4,302, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत
      • आईपीएल खिताब जीतने पर कोहली ने कहा-ये जीत आत्मा को सुकून दे रही है
      • 17 साल का सूखा खत्म, आरसीबी बनी आईपीएल चैंपियन, फाइनल में पंजाब को 6 रन से हराया
      • पाकिस्तान के खिलाफ दुनिया घूम कर स्वदेश लौटे अभिषेक, विदेशमंत्री की बैठक से बनाई दूरी
      • गाजा में जीएचएफ ने मानवीय सहायता का वितरण रोका
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version