Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»मायावती, ममता और जोगी के बाद गुरुजी ने दिखाया कांग्रेस को ठेंगा
    Breaking News

    मायावती, ममता और जोगी के बाद गुरुजी ने दिखाया कांग्रेस को ठेंगा

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 27, 2018No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। दिशोम गुरु ने कांग्रेस पार्टी को करारा झटका दिया है। ऐसा झटका, जिसकी उम्मीद कांग्रेस सहित महागठबंधन को लेकर उत्साहित झाविमो, राजद और वामपंथी पार्टियों ने नहीं की थी। महागठबंधन को लेकर कांग्रेस के ढुलमुल रवैये के कारण छत्तीसगढ़ चुनाव का बिगुल बजते ही मायावती और अजीत जोगी ने कांग्रेस से अपनी-अपनी राह अलग कर ली। ममता बनर्जी तो कभी भी कांग्रेस में महागठबंधन के झांसे में ही नहीं आयीं। अब झारखंड की सबसे बड़ी पार्टी के सबसे बड़े नेता शिबू सोरेन ने गठबंधन नहीं करने की बात कर कांग्रेस का बाजा बजा दिया है। देश में अभी पांच प्रदेश में चुनाव हो रहे हैं। इसमें सबसे बड़ा प्रदेश मध्यप्रदेश है। मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने सबसे पहले सहयोगी दलों को किनारे किया। इसका खामियाजा उसे छत्तीसगढ़ और राजस्थान में उठाना पड़ा। छत्तीसगढ़ में मायावती और अजीत जोगी ने कांग्रेस के महागठबंधन को नकार दिया तो राजस्थान में कोई भी पार्टी कांग्रेस के साथ नहीं हुई। शिबू सोरेन ने गठबंधन नहीं होने की बात कही है, तो उन्होंने यह बयान सोच-समझ कर ही दिया होगा। दरअसल कांग्रेस अभी भी अपनी जमीनी हकीकत को ध्यान में रख कर काम नहीं कर रही है। पिछले दिनों कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में झाविमो प्रमुख बाबूलाल मरांडी और प्रधान महासचिव प्रदीप यादव से महागठबंधन को लेकर बात की थी। इस बैठक में झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन को भी शामिल होना था।
    हेमंत कुछ घंटे विलंब से दिल्ली पहुंचे। राहुल गांधी दिल्ली में थे, बावजूद इसके हेमंत की उनसे मुलाकात नहीं हो सकी। यह बात झामुमो को चुभ रही है। झामुमो के अंदरखाने यह चर्चा का विषय बना हुआ है। हेमंत दिल्ली से लौटने के बाद अपने कार्यक्रमों में व्यस्त हो गये। लगातार वह झामुमो के प्रभाववाले इलाके में कार्यक्रम कर रहे हैं। हेमंत को जनता का रिस्पांस भी बहुत अच्छा मिल रहा है। उम्र के इस पड़ाव में भी दिशोम गुरु शिबू सोरेन लगातार कई जगहों पर कार्यक्रम करते देखे जा रहे हैं। कहा यह जा रहा है कि गुरुजी को कांग्रेस पर भरोसा नहीं है। इससे पहले भी जब राज्यसभा चुनाव के समय हेमंत सोरेन की महागठबंधन को लेकर दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान के साथ बात हुई थी, तो गुरुजी ने इसका विरोध किया था। अब फिर जब कांग्रेस मजबूती के साथ यह कह रही है कि झारखंड में कांग्रेस, झामुमो, झाविमो और राजद का महागठबंधन होगा और सबसे बड़ी पार्टी के सर्वमान्य नेता ही इससे इनकार कर रहे हैं तो साफ है कि अभी भी महागठबंधन में काफी पेंच है।
    गौरतलब है कि आजाद सिपाही ने 15 दिन पहले इस बात का खुलासा किया था कि झारखंड में कांग्रेस झामुमो को छोड़ आजसू और अन्य दलों के साथ मिलकर महागठबंधन की कवायद कर रही है। इसके बाद इस खबर का भी आजाद सिपाही ने सबसे पहले खुलासा किया था कि झामुमो की मायावती और ममता बनर्जी के साथ गठबंधन को लेकर बातें हो रही है। गुरुजी के बयान के बाद यह कयास जोरों पर है कि झारखंड में झामुमो नये समीकरण के साथ चुनावी समर में उतरेगा।

    झामुमो का किसी पार्टी से नहीं होगा गठबंधन : शिबू
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजम्मू कश्मीर: CISF की टीम पर आतंकी हमला, ASI शहीद
    Next Article साहेबगंज में भाजपा नेता दिनेश पटेल की गोली मार कर हत्या
    azad sipahi

      Related Posts

      भाजपा विफलता छिपाने को आपातकाल का कर रही ड्रामा : कांग्रेस

      June 26, 2025

      कांग्रेस की बैठक में प्रखंड कमेटियों के गठन में तेजी लाने का निर्देश

      June 26, 2025

      हेमंत सरकार में लगातार आदिवासी बेटियों को बनाया जा रहा है निशाना : बाबूलाल

      June 26, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत-नेपाल सीमा पर मिले हैंड ग्रेनेड को किया गया डिफ्यूज
      • भाजपा विफलता छिपाने को आपातकाल का कर रही ड्रामा : कांग्रेस
      • कांग्रेस की बैठक में प्रखंड कमेटियों के गठन में तेजी लाने का निर्देश
      • हेमंत सरकार में लगातार आदिवासी बेटियों को बनाया जा रहा है निशाना : बाबूलाल
      • मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपित ने इडी से जब्त सामान मांगा वापस,याचिका दायर
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version