कोलंबोः श्रीलंका में प्रतिबंधित संगठन लिट्टे के पक्ष में कथित तौर पर विवादित टिप्पणी करने के आरोप कैबिनेट में एकमात्र महिला मंत्री रह चुकीं विजयकला महेश्वरन को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। संसद की तमिल सदस्य विजयकला (45) ने जून में जाफना के एक समारोह के दौरान कथित तौर पर कहा था कि उत्तरी प्रांत में कानून और व्यवस्था की स्थिति तेजी से खराब हो रही है और यहां के लोगों का मानना है कि वे लोग, लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) द्वारा चलाए जा रहे समानांतर प्रशासन के दौरान बेहतर स्थिति में थे। उन्होंने कहा कि लिट्टे के समय में सामाजिक अपराध नहीं होते थे।
बता दें कि लिट्टे ने देश के उत्तरी और पूर्वी प्रांत में एक अलग तमिल राष्ट्र की मांग को लेकर करीब 30 साल तक एक सैन्य अभियान चलाया था। हालांकि 2009 में श्रीलंका की सेना ने इसके शीर्ष नेता वेलुपिल्लई प्रभाकरन को मार गिराया था जिसके बाद यह संगठन लगभग खत्म हो गया था। पुलिस प्रवक्ता एसपी रूवन गुनासेकर ने बताया कि पूर्व मंत्री विजयकला को सोमवार को सुबह पुलिस संगठित अपराध निरोधक डिवीजन में एक बयान दर्ज करने के लिए बुलाया गया था जहां उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
श्रीलंका की पूर्व मंत्री ने लिट्टे को लेकर दिया विवादित बयान, गिरफ्तार
Previous Articleमौसम विभाग: पश्चिम बंगाल से बिहार तक भारी बारिश की अशंका
Next Article नहीं थम रहे पेट्रोल-डीजल के दाम
Related Posts
Add A Comment