Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»अगले वर्ष से हर घर में चौबीस घंटे बिजली : रघुवर दास
    Top Story

    अगले वर्ष से हर घर में चौबीस घंटे बिजली : रघुवर दास

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskOctober 6, 2018No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रामगढ़। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने रामगढ़ जिला को राज्य का ऐसा पहला जिला घोषित किया, जिसके सभी 305 गांवों में बिजली उपलब्ध हो गयी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिजली के बिना विकास अधूरा है। पूर्व में बिजली की आधारभूत संरचना एवं बिजली संचरण लाइन पर ध्यान नहीं दिया गया, जिसके कारण पूरे राज्य में बिजली की आंख  मिचौली हो रही है। राज्य में कुल 118 ग्रिड सब स्टेशन की जरूरत के विरुद्ध मात्र 38 ग्रिड सब स्टेशन हंै। इनके कारण संचरण की खामियां मौजूद हैं। अभी 80 ग्रिड स्टेशन का काम तेजी से चल रहा है, जिसकी हर माह मॉनिटरिंग की जा रही है। 12 ग्रिड करीब-करीब बन कर तैयार हैं। एक साल के अंदर राज्य के  हर घर में चौबीस घंटे क्वालिटी पावर उपलब्ध कराने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। पूरे राज्य में ट्रांसमिशन लाइनों को दुरूस्त किया जा रहा है। दिसंबर 2018 तक राज्य के हर घर में बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराये जाने के लक्ष्य के प्रति सरकार गंभीरता से काम कर रही है। उक्त बातें मुख्यमंत्री ने रामगढ़ जिला को विधिवत शत-प्रतिशत विद्युतीकृत करने की घोषणा करते हुए कहीं।

    2022 तक नया झारखंड बनाना है : मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य विकास की ओर अग्रसर है। वर्ष 2022 तक नया झारखंड बनाना हम सबों का लक्ष्य होना चाहिए। विकास के रास्ते पर किसी तरह की बाधा बर्दाश्त नहीं की जायेगी। राज्य की जनता तीव्र विकास चाहती है। प्रत्येक सेक्टर में विकास का रोड मैप राज्य सरकार ने तैयार कर लिया है। विकास के सभी कार्य समय सीमा के अंतर्गत हों, यह राज्य सरकार ने तय किया है। जन कल्याणकारी योजनाओं के सफल संचालन में जनता की भागीदारी महत्वपूर्ण होगी। कहा कि आजादी के 67 साल बाद भी झारखंड के मात्र 38 लाख घरों में ही बिजली पहुंच पायी थी। वर्ष 2014 तक 30 लाख घरों में बिजली पहुंचाना बाकी रह गया था। सरकार ने पिछले साढेÞ तीन वर्ष में 23 लाख परिवारों तक बिजली पहुंचाने का काम किया है। राज्य में 245  सुदूरवर्ती एवं पहाड़ी गांव ऐसे हैं, जहां ट्रांसमिशन लाइन ले जाने में  कठिनाई  है, वहां सोलर ग्रिड के माध्यम से घरों में बिजली का कनेक्शन दिया जा रहा है। बिरहोर, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, शोषित समाज के सभी वर्गों के  परिवारों तक बिना कोई भेदभाव के बिजली उपलब्ध कराना सरकार का लक्ष्य है। कहा कि जिला की खनिज संपदा से मिलनेवाली रॉयल्टी की 30 प्रतिशत राशि को घर-घर तक शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने में खर्च किया जा रहा है।

    चितरपुर-पतरातू ग्रिड  सब स्टेशन का उद्घाटन  : मुख्यमंत्री ने चितरपुर और पतरातू के ग्रिड सब  स्टेशन का उद्घाटन किया।  साथ-साथ 132/33 केवी ग्रिड सब स्टेशन एवं 132 डबल सर्किट संचरण लाइन की आधारशिला रखी। इसके अतिरिक्त जिला खनिज निधि से जलापूर्ति  के लिए 26 करोड़ की लागत से बननेवाली नौ योजनाओं का शिलान्यास किया। रामगढ़ जिले के सभी 6 प्रखंडों में 27 करोड़ की लागत से निर्मित 351 सौर ऊर्जा पर आधारित जलापूर्ति योजनाओं का उद्घाटन भी संपन्न हुआ।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअमेरिका की धमकी नजरअंदाज कर भारत ने रूस से की एस-400 की डील
    Next Article एक दिन की राहत के बाद आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम
    azad sipahi desk

      Related Posts

      रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

      June 8, 2025

      फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाले युवक की हुई पहचान, बाइक बरामद

      June 8, 2025

      झारखंड में 15 के बाद मानसून के पहुंचने की संभावना

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version