Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»बिहार: अस्पताल से मरीज का कटा पैर लेकर भागा कुत्ता
    Top Story

    बिहार: अस्पताल से मरीज का कटा पैर लेकर भागा कुत्ता

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskOctober 23, 2018Updated:October 23, 2018No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बक्सर : बिहार के बक्सर के एक अस्पताल में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां के सदर अस्पताल में भर्ती ट्रेन हादसे में घायल हुए युवक का कटा पैर लेकर कुत्ता भाग गया। अस्पताल स्टाफ के सामने हुई इस घटना के बाद कुत्ते की काफी तलाश की गई, लेकिन वह नहीं मिला। उधर, घायल शख्स ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

    जीआरपी ने रविवार शाम को बक्सर के सदर अस्पताल में आरा के रहने वाले रामनाथ मिश्रा को भर्ती करवाया गया था। बक्सर रेलवे स्टेशन पर श्रमीजीवी एक्सप्रेस पर चढ़ने के दौरान वह फिसलकर घायल हो गए थे। हादसे में उनका एक हाथ और एक पैर बुरी तरह जख्मी हो गया था।

    गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों को उनका एक पैर काटना पड़ा। डॉक्टर जब इलाज में लगे थे, तभी अस्पताल में घूम रहा एक कुत्ता वहां पहुंचा और कटा पैर ऑपरेशन थिअटर से लेकर भाग गया। घटना के बाद अस्पताल के स्टाफ ने कुत्ते को काफी तलाशा पर वह नहीं मिला।

    इस मामले में सिविल सर्जन ने मामले की जानकारी न होने का हवाला देकर बात को टाल दिया। सिविल सर्जन ने बाद में कहा कि अगर ऐसी कोई घटना हुई है तो मामले की जांच करवाने के बाद दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआलोक नाथ, साजिद खान को कारण बताओ नोटिस
    Next Article विपक्षी नेताओं को एक मंच पर लाने में मेरी भूम‍िका रहेगी: शरद पवार
    azad sipahi desk

      Related Posts

      ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल

      June 9, 2025

      हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए

      June 9, 2025

      पटना में कोरोना के आठ नए मरीज मिले

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version