रांची। झारखंड में चक्रवात तितली का असर बुधवार की रात से ही देखने को मिल रहा है। वहीं, रांची समेत कई जिलों में गुरुवार सुबह से बारिश जारी है। इसकी वजह से लोगों को परेशानी भी हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को भी ऐसा ही मौसम रह सकता है। तितली की वजह से गुरुवार-शुक्रवार को भारी बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है। भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार इस दौरान 20 किमी प्रतिघंटे की गति से हवा चल सकती है। गुरुवार सुबह ही चक्रवात ओडिशा व आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों से 145 किमी प्रतिघंटे की गति से टकराया।
यहां है भारी बारिश की संभावना
गुरुवार : पूर्वी सिंहभूम, प. सिंहभूम, सरायकेला, खरसावां, धनबाद, बोकारो व खूंटी।
शुक्रवार : संथाल परगना के देवघर, दुमका व गोड्डा सहित आसपास जिले।