Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 4
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»फिल्ममेकर विनता नंदा ने आलोक नाथ पर लगाया रेप का अारोप
    Breaking News

    फिल्ममेकर विनता नंदा ने आलोक नाथ पर लगाया रेप का अारोप

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 9, 2018No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई। एक वक्त था जब MeToo मूमेंट सिर्फ हॉलीवुड तक ही सीमित था लेकिन इसका असर बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी देखने को मिल रहा है। अब हर कोई इस मुद्दे पर खुलकर बात कर रहा है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में यौन शोषण के आरोपों का सिलसिला काफी देर से चलता आ रहा है। इसमें कोई नई बात नहीं हैं। जहां एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर और डांस कोरियोग्राफ़र गणेश आचार्य पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं उसके बाद से ही कई एक्ट्रेसेस ने इस पर खुल कर बात की।

    हाल ही में टीवी की जानी-मानी निर्माता और निर्देशक विनता नंदा ने टीवी के ‘संस्कारी बाबू जी’ पर अारोप लगाए है। ये बाबू जी कोई और नहीं बल्कि एक्टर आलोकनाथ है। विनता नंदा ने, जो 1993 से 1997 तक जी टीवी पर आनेवाले लोकप्रिय सीरियल ‘तारा’ की लेखिका थीं और आलोकनाथ ने इसी सीरियल में एक लीड एक्टर के तौर पर काम किया था। विनता ने अलोकनाथ पर रेप करने का अारोप लगाया है।

    फेसबुक पर पोस्ट करते हुए विनता लिखती है- ‘मुझे पार्टी में बुलाया गया था। उनकी पत्नी और मेरी बेस्ट फ्रेंड उस वक्त शहर से बाहर थे। यह हमेशा की तरह आम पार्टी थी, जिसमें मेरे कुछ दोस्त जो कि थियेटर से भी जुड़े हुए है वह भी आते थे, इसलिए मैंने पार्टी में जाने से एतराज नहीं किया। पार्टी के दौरान मेरी ड्रिक्स में कुछ मिलाया गया, जिसके बाद मुझे अजीब सा लगने लगा। रात के करीब 2 बजे मैं उनके घर से निकली। मुझे किसी ने घर छोड़ने को नहीं कहा। मैं इतने तो होश में थी कि मुझे लगा कि उनके घर पर ठहरना सही नहीं है। मैं घर से निकली और अपने घर की तरफ चल पड़ी। तभी यह कार लेकर मेरे बगल से निकला और बोला कि मैं तुम्हें छोड़ दूंगा। मैं यकीन करती थी इसलिए बैठ गई। उसके बाद ठीक से क्या हुआ याद नहीं मुझे। बस इतना याद है मेरे मुंह में किसी ने जबरदस्ती शराब डाली। जब दूसरे दिन दोपहर में उठी तो दर्द महसूस हुआ। तब मुझे पता चला कि मेरा बलात्कार हुआ है। उस वक्त साल 1994 के मशहूर शो ‘तारा’ के लिए काम कर रही थी। खुद को उस स्थिति से बाहर निकालने में मुझे 20 साल लग गए। मेरा आत्मविश्वास अब लौट आया है और इसी वजह से अब इस बात को आप लोगों से साझा करने की हिम्मत जुटा पाई हूं’।

    इन अारोपों को लेकर एक इंटरव्यू में आलोकनाथ ने कहा- ‘उन्हीं (विनता) से पूछिए आप, मुझसे क्यों पूछ रहे हैं? जो औरत ने कह दिया, वही ब्रह्म वाक्य है न? वही तो सत्य है! ऐसे में मेरा पक्ष जानकर क्या करोगे? आपको जो लिखना है, लिखिए। वैसे भी मैं जो कहूंगा, उसपर कौन यकीन करने वाला है? इस मामले में मैं जो कुछ भी कहूंगा, लोग सुनेंगे नहीं। मैं जो भी कुछ कहूंगा, उसके कोई मायने नहीं हैं। इससे कोई फायदा नहीं होगा। सब लोग उसपर (विनता) पर ही यकीन करेंगे। उन्होंने‌ जो कुछ कहा है, ये उनकी (ओछी) मानसिकता को दर्शाता है। मुझ पर इल्जाम तो लग गया है, मगर वक्त के साथ सबकुछ साफ हो जायेगा। जब आलोकनाथ से पूछा कि क्या वो विनता के तमाम आरोपों को सिरे से खारिज कर रहे हैं, तो उन्होंने कहा, “न मैं इस बात से इनकार कर रहा हूं और न ही मैं हां कह रहा हूं। वो (रेप) तो हुआ होगा। यकीनन हुआ होगा, मगर किसी और ने किया होगा। खैरे, मैं इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं बोलना‌ चाहता‌ क्योंकि बात निकली है, तो दूर तलक जाएगी।”

    विनता ने लगाया रेप का आरोप
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनई जिम्मेदारी के साथ और पावरफुल हुए डोभाल
    Next Article हरियाणा: पीएम छोटू राम की 64 फीट ऊंची मूर्ति का अनावरण किया
    azad sipahi

      Related Posts

      राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम 2.0 लॉन्च, बच्चों के समग्र स्वास्थ्य के लिए नए दिशानिर्देश जारी

      May 3, 2026

      गुजरात भाजपा अध्यक्ष के कथित बयान पर राहुल-प्रियंका ने जताई आपत्ति

      May 3, 2026

      असम विस चुनाव : 126 विस क्षेत्रों की 40 मतदान केंद्रों पर होगी मतगणना

      May 3, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • देवघर: श्रावणी मेला 2026 की तैयारी तेज, मंत्री ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
      • बरगी की जल-समाधि: जब नियमों को रद्दी में फेंका गया, तब कोख से लिपटी मौत बाहर आयी
      • युवा कार्तिक की तारीफ में गायकवाड़ बोले- उसमें हर परिस्थिति में ढलने की है काबिलियत
      • राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम 2.0 लॉन्च, बच्चों के समग्र स्वास्थ्य के लिए नए दिशानिर्देश जारी
      • पलामू में NEET UG परीक्षा केंद्र पर हंगामा, प्रश्न-पत्र एक घंटे देरी से मिलने का आरोप
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version