Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»दंतेवाड़ा में दूरदर्शन टीम पर नक्सली हमला, तीन की मौत
    Breaking News

    दंतेवाड़ा में दूरदर्शन टीम पर नक्सली हमला, तीन की मौत

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 31, 2018No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    दंतेवाड़ा, रायपुर से आजाद सिपाही टीम
    रायपुर। नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव का कवरेज करने जा रहे दूरदर्शन की टीम पर मंगलवार को हमला किया। इसमें कैमरामैन की मौत हो गयी और दो जवान शहीद हो गये। दूरदर्शन की टीम पुलिस सुरक्षा में जंगल में चुनाव कवरेज के लिए जा रही थी। दंतेवाड़ा से करीब 50 किलोमीटर दूर अरनपुर थाना क्षेत्र में नीलावाया जंगल में नक्सलियों ने घात लगा कर हमला किया। दूरदर्शन की टीम को पुलिस टीम बाइक से लेकर जा रही थी। टीम को इलाके में पोस्टरबाजी की सूचना मिली थी।

    तीन दिन पहले राज्य के बीजापुर में भी नक्सलियों ने हमले में चार जवान शहीद हो गये थे। राज्य में 90 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में मतदान होना है। पहले चरण में 18 सीटों पर 12 नवंबर को वोट डाले जायेंगे, जबकि दूसरे चरण में 78 सीटों पर 20 नवंबर को मतदान होगा। नक्सलियों के हमले में मरनेवाले दूरदर्शन के कैमरामैन की पहचान अच्युतानंद साहू के रूप में की गयी है। हमले में दो पुलिसकर्मी भी शहीद हुए हैं। दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गये। उनके नाम पुलिस उप निरीक्षक रूद्रप्रताप सिंह और सहायक आरक्षक मंगलराम हैं। घायल जवानों को इलाज के लिए रायपुर के अस्पताल में भेजा गया है।

    डॉ रमन सिंह ने शोक जताया
    छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने दूरदर्शन की टीम पर नक्सली हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है। डॉ सिंह ने इस हमले में पुलिस के दो जवानों और दूरदर्शन के एक कैमरामैन की शहादत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने इस हमले की तीव्र निंदा करते हुए कहा है कि यह नक्सलियों की कायरतापूर्ण और शर्मनाक हरकत है।

    शहीद जवान और कैमरामैन चुनाव जैसे राष्ट्रीय कार्य के लिए अपने कर्तव्यों का पालन कर रहे थे। उन पर हमला करके नक्सलियों ने देश के लोकतंत्र पर हमला किया है, जो निंदनीय है। उन्होंने आगे कहा कि देश, प्रदेश और समाज के सभी लोगों को एक स्वर से उनकी ऐसी हरकतों की कठोर शब्दों में निंदा करनी चाहिए और हिंसा तथा आतंक के खिलाफ सबको एकजुटता का परिचय देना चाहिए। मुख्यमंत्री ने घायल जवानों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की है और अधिकारियों को उनका बेहतर से बेहतर इलाज करवाने के निर्देश दिये हैं।

    केंद्रीय सूचना मंत्री ने जताया शोक
    केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने डीडी के कैमरामैन की मौत पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने कहा कि इस समय वह मृतक के परिवार के साथ खड़े हैं। हम परिवार की देखभाल करेंगे। मैं ऐसे सभी मीडियाकर्मियों को सलाम करता हूं, जो इस तरह के खतरनाक इलाकों में कवरेज के लिए जाते हैं।
    कांग्रेस ने हमले की भर्त्सना की
    कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले की निंदा की है। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की और राज्य की भाजपा सरकार पर करारा प्रहार किया। सुरजेवाला ने कहा कि नक्सल प्रभावित छत्तीसगढ़ के लोगों ने मुख्यमंत्री रमन सिंह की सरकार को हटाने के लिए अपना मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि रमन सिंह को अब एक मिनट भी मुख्यमंत्री पद पर बने रहने का अधिकार नहीं है।

    तीन की मौत
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहेमंत की संघर्ष यात्रा का रूट बदला गुमला के कार्यकर्ता हुए नाराज
    Next Article खशोगी मर्डर केस: दूतावास में गला घोंट कर की गई थी हत्या
    azad sipahi

      Related Posts

      विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह

      June 7, 2025

      ब्रिटेन के विदेश मंत्री ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात

      June 7, 2025

      प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

      June 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version