Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»नीरव मोदी ने करोड़ों में बेचा नकली हीरे की अंगूठियां
    Breaking News

    नीरव मोदी ने करोड़ों में बेचा नकली हीरे की अंगूठियां

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 8, 2018No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नयी दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक में करीब 14 हजार करोड़ रुपये का घोटाला करने वाले मुख्य आरोपी हीरा कारोबारी नीरव मोदी विदेश में भी लोगों को चूना लगा रहे हैं। हाल ही में एेसा मामला सामने आया है, जिसमें नीरव मोदी ने कैनेडियन मूल के एक व्यक्ति को नकली हीरे की अंगूठियां बेची।

    मंगेतर के लिए बनवायी अंगूठी

    जानकारी के मुताबिक कैनेडियन मूल के 36 वर्षीय पॉल अल्फॉन्सो ने नीरव मोदी पर आरोप लगाया है कि नीरव ने उनको नकली हीरे की अंगूठियां बेची। पॉल ने ये अंगूठियां अपनी मंगेतर के लिए खरीदी थीं। एक रिपोर्ट के अनुसार पॉल का कहना है कि वह कई बार नीरव मोदी से मिले थे और उनकी मुलाकातें दोस्ती में बदल गयीं। इस दौरान नीरव ने उनको अपने बारे में सब कुछ बताया, जिसके कारण पॉल, नीरव पर भरोसा करने लगे। जब पॉल को पता चला कि नीरव एक हीरा कारोबारी हैं तो उन्होंने उनको अपनी मंगेतर के लिए बेहतरीन अंगूठी बनाने के बारे में बात की। पॉल ने बताया कि उन्हें नीरव के बैंक घोटाले में शामिल होने की जानकारी नहीं थी।

    20 हजार डॉलर में खरीदी अंगूठी

    इसके बाद नीरव ने पॉल को अपने झांसे में ले लिया और कहा कि उनके यहां बनने वाली अंगूठियां दुनिया की सबसे बेशकीमती अंगूठियों में शामिल हैं। नीरव ने पॉल को अंगूठियों के असली होने का सर्टिफिकेट देने की बात भी कही। पॉल के मुताबिक, उन्होंने जो पहली अंगूठी खरीदी वो 3.2 कैरेट की थी और उसकी कीमत करीब एक लाख बीस हजार डॉलर थी। इसके बाद नीरव ने उन्हें एक और 2.5 कैरेट की अंगूठी खरीदने की पेशकश की, जिसकी कीमत 80 हजार डॉलर थी।

    एेसे उठा सच्चाई से पर्दा

    अगस्त में अल्फांसो की मंगेतर ने अंगूठियों की प्रमाणिकता की जांच करायी तो पता चला कि दोनों में नकली स्टोन लगे हैं। यह सुनकर अल्फांसो को यकीन नहीं हुआ। उसके बाद उन्हें नीरव मोदी की दिवालिया कंपनियों और लोन डिफॉल्ट करने की सूचना मिली। इसके बाद पॉल ने नीरव की शिकायत न्यूयार्क पुलिस से की। साथ ही उन्होंने नीरव मोदी के खिलाफ कैलीफोर्निया की अदालत में 4.2 लाख डॉलर का मुकदमा भी दायर किया है, जिसकी सुनवाई अगले साल 11 जनवरी को होगी।

    कारोड़ों में बेची नकली अंगूठियां
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article15 साल पुराने डीजल वाहन चलाने पर होंगे जब्त
    Next Article J&K: बूथ पर पत्थरबाजी, BJP प्रत्याशी घायल
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025

      अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version