जोधपुर। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अपने रिलेशनशिप को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। कुछ ही समय पहले दोनों ने सगाई की और दोनों के शादी की अफवाहें भी जोरों पर थीं। इन अफवाहों पर अब फुलस्टॉप लगता नजर आ रहा है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक दोनों जल्द शादी करने जा रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक 2 दिसंबर को प्रियंका और निक शादी के बंधन में बंध जाएंगे। शादी का समारोह जोधपुर में तीन दिनों का होगा। ये 30 नवंबर से 2 दिसंबर तक चलेगा। दोनों जोधपुर के आलीशान महल उम्मेद पैलेस में शादी करेंगे। खबरों के मुताबिक निक जोनस शादी की तैयारी करने के लिए इंडिया आ चुके हैं। दोनों ने खुद ही अपनी शादी की जगह तय की है। दोनों काफी समय से अच्छा वक्त साथ में बिता रहे हैं। निक कई दफा भारत में प्रियंका के साथ कभी डेट पर तो कभी खेल के मैदान में स्पॉट किए जा चुके हैं।