नई दिल्ली। विवादित बयान देकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले बीजेपी नेता सुब्रमण्यन स्वामी ने इस बार रूस के राष्ट्रपति पुतिन पर निशाना साधा है। राज्यसभा सांसद स्वामी ने कहा है कि सुभाषचंद्र बोस और लाल बहादुर शास्त्री की फाइल को सार्वजनिक कर पुतिन को साबित करना चाहिए कि वह हमारे दोस्त हैं। स्वामी यहीं नहीं रुके, बल्कि सोनिया गांधी और केजीबी के कनेक्शन का आरोप लगाते हुए पुतिन से इसके दस्तावेज भी मांग लिए।
आपको बता दें कि रूस के राष्ट्रपति पुतिन पिछले दिनों भारत के दौरे पर आए थे। इस दौरे के दौरान रूस और भारत के बीच बहुप्रतिक्षित S 400 हवाई रक्षा प्रणाली का सौदा हुआ। अमेरिकी आपत्तियों और प्रतिबंध के खतरे के बावजूद भारत ने यह अहम रक्षा करार किया है। इस बीच सुब्रमण्यन स्वामी का यह बयान सामने आया है।
सांसद स्वामी ने पुतिन के बहाने यूपीए चेयरपर्सन और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी पर भी निशाना साधा है। स्वामी ने आरोप लगाते हुए कहा है कि पुतिन को बताना चाहिए कि सोनिया गांधी हाल में दो बार रूस उनसे मिलने क्यों गईं। स्वामी ने सोनिया गांधी पर रूस की जासूसी एजेंसी केजीबी से भी कनेक्शन का आरोप लगाते हुए कहा कि पुतिन को सोनिया व उनके पिता के केजीबी से संबंधों के डॉक्युमेंट हमें सौंपने चाहिए।
आपको बता दें कि सुब्रमण्यन स्वामी गांधी परिवार के सर्वाधिक मुखर आलोचकों में से एक रहे हैं। स्वामी ने नेशनल हेरल्ड केस में भी गांधी परिवार के खिलाफ याचिका लगा रही है। पिछले दिनों कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा ने स्वामी पर आरोप लगाया था कि वह सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देकर नेशनल हेकल्ड केस की सुनवाई को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं। वोरा की तरफ से कोर्ट में पेश हुए वरिष्ठ वकील आरएस चीमा ने कहा था कि स्वामी ट्वीट कर आरोपियों का ‘चरित्र हनन’ कर रहे हैं।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.


