Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»चक्रवाती तूफान: आंध्रप्रदेश में आठ लोगों की मौत
    Breaking News

    चक्रवाती तूफान: आंध्रप्रदेश में आठ लोगों की मौत

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 11, 2018Updated:October 11, 2018No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भुवनेश्वर। चक्रवाती तूफान ‘तितली’ से आंध्र प्रदेश में अब तक आठ लोगों की मौत हो गई, वहीं इसने ओडिशा के गंजम और गजपति जिलों में भी काफी तबाही मचाई। ओडिशा में 145 किलोमीटर/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं जिससे पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए। कई कच्चे मकान भी ढह गए। वहीं समुद्री तूफान की चपेट में आकर मछुआरों की नाव डूब गई, इसमें पांच लोग सवार थे, सभी को सुरक्षित निकाव लिया गया है।’तितली’ पश्चिम बंगाल की तरफ मुड़ रहा है हालांकि माना जा रहा है कि वहां पहुंचते-पहुंचते तूफान कमजोर पड़ जाएगा और कोई भारी क्षति नहीं होगी।

    हालांकि पश्चिम बंगाल में भारी बारिश की संभावना है। ओडिशा के भी तीन जिलों में भारी बारिश हुई। गंजम, गजपति, खुर्दा, पुरी, जगतसिंहपुर, केंद्रपाड़ा, भद्रक और बालासोर बेहद प्रचंड चक्रवात तितली से प्रभावित हुए। पेड़ और खंभे गिरने से बिजली की आपूर्ति बंद हो गई। वहीं, तूफान से होने वाले हर नुकसान से निपटने के लिए प्रशासन मुस्तैद है। साथ ही, अलग-अलग जिलों में एनडीआरएफ की 18 टीमें तैनात कर दी गई हैं।

    11 और 12 अक्टूबर को स्कूल-कॉलेज बंद
    राज्य सरकार ने सभी शैक्षणिक संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों को 11 और 12 अक्टूबर को बंद रखे जाने की घोषणा की है। साथ ही, कालेजों में होने वाले छात्रसंघ चुनावों को रद्द कर दिया गया है। सभी अधिकारियों के अवकाश रद्द करते हुए उन्हें तत्काल अपने मुख्यालयों में रिपोर्ट करने और तितली के प्रवेश के बाद राहत एवं बचाव अभियान में जुट जाने के निर्देश दिए गए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, तितली तूफान 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है और इसके अगले 12 घंटे में और विकराल रूप धारण करने की आशंका है।

    ट्रेन सेवाओं पर रोक
    तितली के खतरे की आशंका के कारण पूर्वी तटीय रेलवे के वालियर मंडल को उत्तरी आंध्र प्रदेश तथा दक्षिणी ओडिशा तट के बीच खुर्दा रोड और विजयानगरम के बीच दोनों ओर से ट्रेनों के आवागमन पर अगले आदेश तक रोक लगा दी गई है। तूफान के मद्देनजर हैदराबाद/विशाखापत्तनम को जाने वाली ट्रेनों को शाम 6.40 बजे के बाद दुवादा से गुजरने की अनुमति नहीं है। खुर्दा रोड और विजयनगरम के बीच ईसीओआर क्षेत्र से होकर गुजरने वाली लंबी दूरी की ट्रेनें, यानी हावड़ा-चेन्नई मुख्य लाइन को नागपुर-बलहरशाह-विजयवाड़ा की दिशा के माध्यम से मार्ग परिवर्तित कर दिया गया है। कुछ ट्रेनों को रद्द किया जा सकता है या स्थिति के अनुसार आंशिक रूप से रद्द किया जा सकता है।

    तीन लाख लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचाया
    राज्य सरकार ने पांच तटीय जिलों के निचले क्षेत्रों से तीन लाख से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। पूरी तरह चौकस ओडि़शा सरकार ने इस आपदा का सामना करने के लिए अपनी पूरी मशीनरी झोंक दी है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि इस भयंकर चक्रवात के मद्देनजर हमने पहले ही तीन लाख लोगों को वहां से खाली करा दिया है।

    आठ लोगों की मौत
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकोर्ट ने माल्या की बेंगलुरु की संपत्ति को जब्त करने का दिया आदेश
    Next Article लातेहार: उग्रवादियों और पुलिस के बीच मुठभेड़
    azad sipahi

      Related Posts

      प्रधानमंत्री मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

      June 16, 2025

      डीजीपी अनुराग गुप्ता अब न अखिल भारतीय सेवा में हैं, ना सस्पेंड हो सकते हैं : बाबूलाल मरांडी

      June 16, 2025

      राजभवन के समक्ष 108 एंबुलेंस के कर्मी 28 को देंगे धरना

      June 16, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
      • डीजीपी अनुराग गुप्ता अब न अखिल भारतीय सेवा में हैं, ना सस्पेंड हो सकते हैं : बाबूलाल मरांडी
      • भाजपा के टॉर्चर से बांग्ला बोलना सीख गया : इरफान
      • राजभवन के समक्ष 108 एंबुलेंस के कर्मी 28 को देंगे धरना
      • झारखंड में 19 तक मानसून के पहुंचने की उम्मीद, 21 तक होगी बारिश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version