Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»फिर ‘अंडा अटैक’ की साजिश में पाकिस्तानी
    Top Story

    फिर ‘अंडा अटैक’ की साजिश में पाकिस्तानी

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskOctober 19, 2019Updated:October 20, 2019No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लंदन: ब्रिटेन में बसे पाकिस्तानी बेलगाम होते दिख रहे हैं। जम्मू-कश्मीर में प्रभावी आर्टिकल 370 हटाने के विरोध में लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग पर हिंसक प्रदर्शन करने के बाद ब्रिटिश पाकिस्तानियों का दुस्साहस बढ़ता ही जा रहा है। अब वो दीपावली के अवसर पर फिर से इसी तरह के हिंसक आयोजन की प्लानिंग कर रहे हैं। पाकिस्तानियों के इस नापाक मंसूबे की भनक लगने पर ब्रिटिश भारतीय समुदाय चौकन्ना हो गया है और उसने लंदन के मेयर सादिक खान को अपनी चिंता से वाकिफ करवाया है। लंदन असेंबली में ब्रेंट ऐंड हॉरो के प्रतिनिधि और भारतीय मूल के लेबर पार्टी के नेता नवीन शाह ने चिट्ठी लिखकर मेयर सादिक खान को अपनी चिंताओं से वाकिफ करवाया है। मेयर ने नवीन शाह को लिखी जवाबी चिट्ठी में आश्वासन दिया है कि मेयर के नाते सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त रखने की अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे।

    आर्टिकल 370 हटने के बाद से जारी है पाकिस्तानियों का प्रॉपगैंडा
    ध्यान रहे कि 5 अगस्त को आर्टिकल 370 हटाए जाने के ऐलान के बाद पाकिस्तान ही नहीं दुनियाभर में रह रहे पाकिस्तानी भारत के खिलाफ प्रॉपगैंडा फैलाने में जुटे हैं। लंदन में पाकिस्तानी मूल के मेयर होने के नाते वहां रह रहे पाकिस्तानी कुछ ज्यादा ही हिमाकत कर रहे हैं। पाकिस्तानियों ने 15 अगस्त को भारतीय उच्चायोग में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में हिंसा की। वहां विरोध करने पहुंची पाकिस्तानियों की हिंसक भीड़ ने जमकर बवाल काटा और जबर्दस्त तोड़-फोड़ की। ब्रिटिश पाकिस्तानियों ने उस हिंसक प्रदर्शन के दौरान भारत के राष्ट्रीय ध्वज का भी अपमान किया और उच्चायोग की बिल्डिंग पर अंडों, टमाटरों एवं पत्थरों से हमले किए। इस हमले में उच्चायोग की बिल्डिंग क्षतिग्रस्त हो गई।

    London: Pakistanis again in 'egg attack' conspiracy
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरोहित के नाम टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा सिक्स का रेकॉर्ड
    Next Article कल्कि आश्रम पर छापे में 44 करोड़ कैश बरामद
    azad sipahi desk

      Related Posts

      राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित

      June 7, 2025

      मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

      June 6, 2025

      अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम

      June 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version