Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»रोहित के नाम टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा सिक्स का रेकॉर्ड
    Top Story

    रोहित के नाम टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा सिक्स का रेकॉर्ड

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskOctober 19, 2019No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची: हिट मैन रोहित शर्मा किसी एक टेस्ट सीरीज में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। दक्षिण अफ्रीका के साथ जारी तीन मैचों की सीरीज में रोहित अब तक कुल 17 छक्के लगा चुके हैं। वह बांग्लादेश साथ 2018 में हुई दो मैचों की सीरीज में वेस्ट इंडीज के शिमरोन हिटमायेर के 15 छक्कों के रिकार्ड को पीछे छोड़ चुके हैं। रोहित ने यहां जारी तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन शनिवार को अपने करियर का छठा शतक पूरा किया। साथ ही दक्षिण अफ्रीका के साथ जारी इस सीरीज में यह उनका तीसरा शतक है।

    रोहित के नाम किसी एक टेस्ट मैच में सबसे अधिक छक्कों का रिकार्ड है। रोहित ने विशाखापट्टनम में आयोजित पहले टेस्ट मैच में कुल 13 छक्के लगाए थे। रोहित ने पाकिस्तान के वसीम अकरम के 12 छक्कों के रिकार्ड को ध्वस्त किया था। अब रोहित क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में भारत के लिए सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकार्ड अपने नाम कर चुके हैं। साथ ही रोहित एक सीरीज में तीन शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय ओपनर बन गए हैं। रोहित के अलावा सुनील गावसकर ने तीन मौकों पर एक सीरीज में तीन या उससे अधिक शतक लगाए थे।

    हेडमेयर के बाद टेस्ट मैच में छक्के के मामले में हरभजन सिंह का नंबर था। उन्होंने साल 2010 में न्यू जीलैंड के खिलाफ 14 छक्के लगाए थे। रोहित शर्मा ने इस मैच में अपना शतक तो पूरा किया ही साथ में टेस्ट करियर के 2000 रन भी पूरे कर लिए हैं। शतक पूरा करने के साथ ही इस सीरीज में उनके 400 रन भी पूरे हो गए। रोहित के शतक और रहाणे की शानदार पारी की वजह से शुरुआत में खराब होती भारत की स्थिति संभल गई। रहाणे ने भी अपने टेस्ट करियर का 21वां अर्द्धशतक पूरा किया और वह शतक के करी हैं।

    Rohit has the highest record of six in Test series
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकाम नहीं करनेवालों को वीआरएस
    Next Article फिर ‘अंडा अटैक’ की साजिश में पाकिस्तानी
    azad sipahi desk

      Related Posts

      मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

      June 6, 2025

      अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम

      June 6, 2025

      लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version