आजाद सिपाही संवाददाता
जमशेदपुर। सीएम रघुवर दास ने कहा कि राज्य के सभी अस्पतालों में आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज सुनिश्चित किया जा रहा है। अब जरूरतमंदों को प्रज्ञा केंद्र में गोल्डेन कार्ड मुफ्त उपलब्ध कराया जा रहा है। आयुष्मान भारत से झारखंड के सभी जरूरतमंद को आच्छादित करने के उद्देश्य से 400 करोड़ रुपये के अतिरिक्त बजट का प्रावधान किया गया। दो करोड़ 85 लाख से अधिक लोग इस योजना से आच्छादित हो रहे हैं। खुशी है कि योजना का लाभ यहां के लोगों को मिल रहा है। मुख्यमंत्री जमशेदपुर आई हॉस्पिटल एवं टाटा मोटर्स हॉस्पिटल प्लाजा में आयोजित आयुष्मान भारत योजना कार्यक्रम में बोल रहे थे।
जमशेदपुर आई हॉस्पिटल में आयुष्मान भारत योजना के लाभुकों के लिए 50 बेड उपलब्ध हंै। टाटा मोटर्स हॉस्पिटल प्लाजा टेल्को में आयुष्मान भारत योजना के तहत पांच बेड पुरुष एवं पांच बेड महिलाओं के लिए उपलब्ध होगा। दोनों हॉस्पिटल में गोल्डेन कार्ड बनाने की सुविधा होगी।
मुख्यमंत्री ने सौंपा गोल्डेन कार्ड
मुख्यमंत्री ने जमशेदपुर आई हॉस्पिटल साकची में खोकी महतो, मंजुरा महतो, किस्तमनी महतो, बिंदू महतो, जगदीश महतो को एवं टाटा मोटर्स हॉस्पिटल प्लाजा टेल्को में स्वप्न कुमार महतो, नीलमणि महतो, दिवाकर महतो, वीणा देवी, हेमा भट्टाचार्य, रितेश राय, बच्चू साव को गोल्डेन कार्ड सौंपा।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version