Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, July 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»देश मोदी और झारखंड रघुवर के नेतृत्व में बढ़ रहा आगे: नड्डा
    Top Story

    देश मोदी और झारखंड रघुवर के नेतृत्व में बढ़ रहा आगे: नड्डा

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskOctober 5, 2019No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    चंदनकियारी। भाजपा के राष्टÑीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि चंदनकियारी विधानसभा क्षेत्र से बंगाल की सीमा जुड़ी हुई है। वहां घुसपैठिए बड़ी तादाद में हैं। आनेवाले समय में एक भी घुसपैठिया यहां नजर नहीं आयेगा। यह भारत देश है कोई धर्मशाला नहीं।
    आप मोदी जी को, आप रघुवर दास को मजबूत करें। शरणार्थियों को भारत जगह देगा। सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की नीति पर कार्य कर रही है। वर्षों तक देश और राज्य ने जातिवाद की राजनीति को झेला है, लेकिन अब देश की जनता विकास की राजनीति के साथ है। संपदा से युक्त झारखंड की चर्चा 2014 से पूर्व भ्रष्टाचार के लिए होती थी। अब देश मोदी जी और झारखंड रघुवर जी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है। नड्डा ने ये बातें शुक्रवार को चंदनकियारी में आयोजित विजय संकल्प सभा में कही।
    पांच वर्ष में झारखंड की तस्वीर बदली है और बदला है चंदनकियारी भी
    जेपी नड्डा ने कहा कि झारखंड और भारत की तस्वीर बदली है। आज हम कह सकते है कि झारखंड में सशक्त सरकार है। आज चंदनकियारी के 64 बिजली विहीन गांव में बिजली पहुंच गयी। बैराज का काम प्रारंभ हुआ। चंदनकियारी में निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 5 सब स्टेशन का निर्माण अंतिम चरण में है। आवागमन के साधन विकसित किये गये।
    केंद्र की नरेंद्र मोदी और राज्य की रघुवर सरकार किसानों को बना रही सशक्त
    जेपी नड्डा ने कहा कि केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत देश के किसानों को हर वर्ष 6 हजार रुपये दिये जा रहें हैं। वहीं झारखंड के किसानों को इस योजना के अतिरिक्त राज्य सरकार मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना का लाभ दे रही है। 5 से 25 हजार रुपये किसानों को मिल रहे हैं। अब तक केंद्र सरकार ने 90 हजार करोड़ किसान के खाते में भेज दिया है।
    धारा 370 के हटने से खुशहाली आयी
    उन्होंने कहा कि कश्मीर से धारा 370 और 35 ए हटने के बाद खुशहाली आयी है। कश्मीर में अल्पसंख्यक गुजर और बकरवाल को आरक्षण नहीं मिलता था। लेकिन अब सरकार इसका भी प्रबंध कर रही है। अब देश का पैसा सीधे कश्मीर के लाभुक के खाते में जा रहा है। हमने तीन तलाक को समाप्त किया। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में अब सही को सही और गलत को गलत कहा जा रहा है।

    देश में कांग्रेस और झारखंड में झामुमो परिवारवाद के परिचायक

    सीएम रघुवर दास ने विजय संकल्प सभा में कहा कि आजादी के बाद से ही परिवारवाद की राजनीति कांग्रेस करती रही। यही काम झारखंड में झामुमो कर रहा है। 2014 और 2019 के चुनाव में कांग्रेस का ठग महागठबंधन की जाल में देश की जनता नहीं फंसी। एक मजबूत सरकार बनी। कमजोर सरकार से भ्रष्टाचार होता है। स्थिर सरकार से सुशासन आता है। सुशासन का ही परिणाम है कि आज चंदनकियारी के हर घर में बिजली पहुंची है। जल्द ही 24 घंटे बिजली मिलने लगेगा। आज हर गांव में स्ट्रीट लाइट लग रही है। गांव में सोलर जलापूर्ति योजना बनायी जा रही है। उसके बाद पाइप लाइन के माध्यम से हर घर तक पेयजल पहुंचायेगे।
    महिला सशक्तिकरण को लेकर हो रहा काम
    रघुवर दास ने कहा कि नारी शक्ति सृष्टि की जननी है। यही वजह रही कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान चलाया गया। सरकार ने पहले पढ़ाई फिर बिदाई का नारा दिया। मुख्यमंत्री सुकन्या योजना की शुरुआत की गयी। लोगों को अपनी सोच में फर्क लाने की जरूरत है। 1 नवंबर से 500 करोड़ का रेडी टू ईट सखी मंडल की महिलाओं को मिलेगा। 80 लाख बच्चों का यूनिफार्म भी सखी मंडल की बहनें सिलाई कर रहीं हैं और स्वावलंबी बन रही हैं।
    5 वर्ष ने हमने बहुत कुछ करने का प्रयास किया
    मुख्यमंत्री ने कहा कि एक बार फिर से इस चुनाव में आप कमल खिलायें। एक ऐसे जनप्रतिनिधि का चुनाव करें, जो चंदनकियारी के विकास को समर्पित हो। जैसा कि वर्तमान विधायक ने चंदनकियारी के लिए किया। अभी कई कार्य शेष हैं जिसे पूरा करना है। उसके लिए एक स्थिर और निर्णय लेने वाली सरकार की जरूरत है। यह स्थिरता कमल लेकर आयेगा।
    झारखंड में 70 सीटों पर जीतेगी भाजपा: अमर बाउरी
    मंत्री और स्थानीय विधायक अमर कुमार बाउरी ने कहा कि आने वाले चुनाव में जो 65 पार का लक्ष्य मिला है। उससे अधिक 70 विधान सभा पर सीट भाजपा जीतेगी। एक लाख 27 हजार मत चंदनकियारी के लोगों ने लोकसभा के चुनाव में अपने सांसद को दिया था। उसी तरह रघुवर दास को फिर से मुख्यमंत्री बनाने के लिए ऐसा ही मत चंदनकियारी विधानसभा में मिलेगा। इस बार विपक्ष का सुपड़ा साफ हो जायेगा। आज की सभा वैसे लोगों की नींद उड़ाने के लिए काफी है।

    Country moving ahead under Modi and Jharkhand Raghuvar: Nadda
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकांग्रेस को हेमंत का नेतृत्व तो स्वीकार, पर सीटों को लेकर अब भी पेंच
    Next Article रांची बनेगा खगोलीय शिक्षा का केंद्र : CM
    azad sipahi desk

      Related Posts

      पोटका में ब्रेन मलेरिया का कहर, 5 बच्चों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

      July 11, 2026

      पलामू पुलिस ने 27 नाबालिगों को किया रेस्क्यू, बिहार भेजने की थी तैयारी

      July 11, 2026

      रथ यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चक्रधरपुर मंडल से पुरी के लिए चलेंगी विशेष ट्रेन

      July 11, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पोटका में ब्रेन मलेरिया का कहर, 5 बच्चों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
      • पलामू पुलिस ने 27 नाबालिगों को किया रेस्क्यू, बिहार भेजने की थी तैयारी
      • कड़ी सुरक्षा के बीच अमरनाथ यात्रा के लिए 9,182 श्रद्धालुओं का 10वां जत्था रवाना
      • भारत-न्यूजीलैंड के संबंधों को नई दिशा देने में डेविड लैंग की रही थी महत्वपूर्ण भूमिकाः जयराम रमेश
      • नौसेना में शामिल हुआ स्वदेशी युद्धपोत महेन्द्रगिरी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version