Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»रांची बनेगा खगोलीय शिक्षा का केंद्र : CM
    Top Story

    रांची बनेगा खगोलीय शिक्षा का केंद्र : CM

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskOctober 5, 2019No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि रांची खगोलीय शिक्षा का राष्ट्रीय केंद्र बनेगा। हमारी सरकार का विज्ञान और तकनीकी के प्रगति पर पूरा जोर है। समय के साथ आगे बढ़ना जरूरी है। नयी तकनीकों को अगर हम बदलते समय के साथ नहीं अपनायेंगे, तो पिछड़ जायेंगे। विज्ञान के विकास के बिना राज्य या देश तरक्की नहीं कर सकता। उक्त बातें मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को चिरौंदी स्थित साइंस सेंटर में नवनिर्मित वराहमिहिर तारामंडल एवं झारखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करते हुए कही। इस मौके पर मंत्री नीरा यादव, सांसद संजय सेठ, मेयर आशा लकड़ा समेत अन्य उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि तारामंडल खगोलीय विद्या के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा। वराहमिहिर तारामंडल झारखंड के छात्र-छात्राओं और शोधकतार्ओं में एक नयी ऊर्जा का संचार करेगा। इन्हें खगोलीय विद्या के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा।
    प्रोत्साहन राशि दे रही है सरकार
    मुख्यमंत्री ने कहा कि विज्ञान के प्रचार प्रसार एवं शिक्षाविद् छात्र-छात्राओं में विज्ञान के प्रति रुचि जागृत करने के लिए अभियंत्रण एवं डिप्लोमा टॉपर को प्रोत्साहित राशि सरकार दे रही है। शोधकर्ता एवं कार्यशाला सेमिनार व्याख्यान आयोजन के लिए अनुग्रह राशि भी सरकार मुहैया करा रही है।
    वराहमिहिर के नाम पर है तारामंडल
    सीएम ने कहा कि वराहमिहिर तारामंडल झारखंड का पहला अत्याधुनिक तकनीक पर आधारित तारामंडल है। इस तारामंडल का नाम बड़े चिंतन के साथ वराहमिहिर रखा गया है। वराहमिहिर महान दार्शनिक खगोलशास्त्री और गणितज्ञ थे। वराहमिहिर गुप्त काल के छठवीं सदी में उज्जैन में जन्म लिए थे।
    इनोवेशन हब भवन का शिलान्यास
    मुख्यमंत्री ने कहा कि इस साइंस सेंटर में ही एक करोड़ 80 लाख रुपये की लागत से इनोवेशन भवन का भी शिलान्यास हो रहा है। इस भवन का भी निर्माण कार्य समय सीमा के अंदर पूरा करना है। हम ज्ञान विज्ञान एवं तकनीकी के युग में जी रहे हैं। वर्तमान समय की मांग है कि इस क्षेत्र में इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया जाये। इसके लिए सरकार इनोवेशन हब भवन का निर्माण कर रही है।
    तकनीकी विषयों के छात्रों को होगा लाभ
    मुख्यमंत्री ने कहा कि नामकुम स्थित झारखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी के भवन का भी उद्घाटन किया गया है। इससे राज्य के तकनीकी क्षेत्र में पढ़ाई करने वाले छात्र छात्राओं को काफी लाभ होगा। इस क्षेत्र में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को अब बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। उन्हें यहीं से डिग्रियां मिलेंगी।

    Ranchi will become the center of astronomical education: CM
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदेश मोदी और झारखंड रघुवर के नेतृत्व में बढ़ रहा आगे: नड्डा
    Next Article कार्यकर्ताओं के भरोसे भाजपा करेगी 65 पार
    azad sipahi desk

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version