दमिश्क,: आईएसआईएस का कथित खलीफा अबु अल बकर बगदादी शनिवार रात को अमेरिकी सेना के ऑपरेशन में मारा गया. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने खुद इसकी घोषणा की. आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट का सरगना अपनी मौत के समय महज 48 साल का था. लेकिन इतने कम समय में उसने इराक और सीरिया में बर्बरता की जो मध्ययुगीन करतूत पेश की थी, इसे देख लोग सहम गए थे. नारंगी सूट पहने बगदादी के आतंकियों ने कैमरे पर लाइव चाकू से लोगों का गला रेता और इसका वीडियो बनाकर पूरी दुनिया में वायरल कर दिया. इस वीडियो को देखकर लोगों को मध्ययुगीन लुटेरों की बर्बरता याद आ गई. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी यूएस स्पेशल ऑपरेशन फोर्सेज के कमाडों ने शनिवार रात को सीरिया के इडलिब प्रांत के एक गांव बारिशा में बगदादी को घेर लिया. बगदादी आत्मघाती जैकेट पहनकर सुरंग में घुसा और दौड़ने लगा. इस दौरान उसने अपने तीन बच्चों को ढाल बनाकर रखा था. राष्ट्रपति ट्रंप के मुताबिक बगदादी अमेरिकी सैनिकों को निशाना बनाने के लिए बगदादी किसी भी वक्त अपने आत्मघाटी जैकेट में विस्फोट कर सकता था. इसलिए उसके पीछे यूएस स्पेशल ऑपरेशन फोर्सेज के ट्रेंड कुत्तों को लगाया गया. ये खूंखार कुत्ते काफी देर तक बगदादी को दौड़ाते रहे. आखिरकार एक जगह सुरंग खत्म हो गई.
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



