Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»अब आम लोग करेंगे राजनीति : सुदेश
    Top Story

    अब आम लोग करेंगे राजनीति : सुदेश

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskOctober 21, 2019No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कहा, उमाकांत को अपने विचारों से मजबूत कीजिए

    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा कि अब जनसाधारण सिर्फ मतदान नहीं करेगा, वही राजनीति करेगा। जिसे जनसाधारण चुनेगा वह सिर्फ सेवक का काम करेगा। हमने चूल्हा प्रमुखों को यह जिम्मेदारी दी है। आपका महत्व बड़ा कर दिया है। पार्टी में पदाधिकारी तो कोई भी बन सकता है, लेकिन चूल्हा प्रमुख और साधारण कार्यकर्ता के तौर पर पार्टी की रणनीति को सफल करने वाला ही हमारे लिए सबसे बड़ा पदाधिकारी होगा। इसलिए अपने फैसले और विचार से उमाकांत को इस चुनाव में मजबूत कीजिए।
    रविवार को चंदनकियारी में पार्टी के चूल्हा प्रमुखों के सम्मेलन में आजसू अध्यक्ष ने ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि हमने राजनीति की परिपाटी बदलने की कोशिशें तेज की हैं। इसे हमारा साहस करें या गुस्ताखी। हम लगातार अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में जा रहे हैं। चूल्हा प्रमुखों और कार्यकर्ताओं की लामबंदी देखकर उत्साह और बदलाव का वातावरण बनता दिख रहा है।
    श्री महतो ने कहा कि वोट शब्द के बदले हम मतदान शब्द को प्रमुखता दें। यानी मत देना। मत का मतलब अपना विचार और फैसला देना। जब आम आदमी अपना विचार और फैसला सुनायेगा, तो वह ज्यादा प्रभावी होगा। आप जिसके लिए मतदान करें, उसे यह अहसास हो कि आपने विचार और फैसला दिया है। वोट तो सिर्फ एक होता है। फैसला और विचार का व्यापक दायरा होता है।
    राजनीति को अपने हाथों में लें
    उन्होंने कहा कि चंदनकियारी की यह लामबंदी एक दिन का परिणाम नहीं है। सब एक नयी उम्मीद के साथ मेहनत में जुटे हैं। इस एकजुटता का मकसद यही हो कि गरीब गुरबों के जीवन में आमूलचूल बदलाव के लिए और लोकतंत्र में आम लोगों का विश्वास स्थापित करने के लिए राजनीति को अपने हाथों में लिया जाये। आजसू प्रमुख ने कहा कि चूल्हा प्रमुख की जिम्मेदारी पांच से छह घरों के बीच पारिवारिक और राजनीतिक रिश्ता बनाने की है। यह रिश्ता सिर्फ चुनाव तक का नहीं होगा। अगले पांच साल के लिए होगा। उन पांच घरों को विकास की मुख्य धारा से कैसे जोड़े जायें, उनका मत और विचार कैसे विधानसभा में गूंजे, यह हक और अधिकार चूल्हा प्रमुख का होगा। विधायक और सांसद उनकी हुक्म बजायेगा। सेवा करेगा। उमाकांत रजक आपकी अगुवाई कर रहे हैं, तो उनके हाथों को मजबूत कीजिए वे किसी का भी भरोसा नहीं तोड़ेंगे। इसकी गारंटी भी मैं लेता हूं।
    गांव-गांव जायेंगे
    श्री महतो ने कहा कि बारिश में भी चूल्हा प्रमुखों का उत्साह देखकर उन्हें बल मिलने लगा है। वे पहले पिछले महीने भी चंदनकियारी आये थे। आगे भी आयेंगे। गांव-गांव जायेंगे, ताकि जान सकें कि चूल्हा प्रमुखों ने आम घरों-परिवारों से कितना गहरा नाता जोड़ा है। मेरा मकसद सिर्फ यह है कि एक-एक परिवार का राजनीति में दखल हो। वह सिर्फ वोटर नहीं कहलाये। जनमत देने वाला और निर्णाय फैसला लेने वाला कहलाये। कार्यक्रम की अध्यक्षता चंदनकियारी प्रखंड अध्यक्ष गणेश महतो और संचालन तपन सिंह चौधरी एवं दामोदर महतो ने किया। धन्यवाद ज्ञापन राजेश भगत ने किया।
    इस अवसर पर पूर्व मंत्री उमाकांत रजक, केंद्रीय प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, जिला अध्यक्ष दुर्गा चरण महतो, केंद्रीय सचिव बधन शर्मा, भोलानाथ गोप, सुभाष शेखर, नंदलाल महतो, राजेश महतो, महादेव माहथा, रमा देवी, प्रकाश शर्मा, परशुराम महतो, शत्रुघ्न महतो, सुरेश रजक, शिबू महतो, सपन महतो, जवाहर महतो, हानिफ आंसरी, शरत टुडू, तपन रजवार, मूकेश बाउरी, कमल गोरांई, राजीव रंजन झा, किरण मांझी आदि उपस्थित थे।

    Now common people will do politics: Sudesh
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगठबंधन के दल एकजुट होकर भाजपा के खिलाफ लड़ें
    Next Article भव्य पूजा पंडाल का अवार्ड बकरी बाजार को
    azad sipahi desk

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version