Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, July 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»रिम्स में खुला निदान केंद्र, जगी ‘उम्मीद’
    Top Story

    रिम्स में खुला निदान केंद्र, जगी ‘उम्मीद’

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskOctober 11, 2019No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। जांच और जागरूकता से जेनेटिक बीमारियों को जड़ से मिटाने की मुहिम केंद्र सरकार ने शुरू की है। इसी कड़ी में गुरुवार को रिम्स में इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम की शुरुआत जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने की। आनुवांशिक रोगों की जांच और इलाज के लिए देश भर के सरकारी अस्पतालों में निदान केंद्र खोले जायेंगे। इसके लिए केंद्र सरकार ने 117 जिलों का चयन किया है, जिसमें 93 आदिवासी बहुल जिले हैं। इन्हीं जिलों में आनुवांशिक रोगों के सबसे ज्याद मरीज पाये जाते हैं।
    मौके पर अर्जुन मुंडा ने कहा कि आकांक्षी जिला रांची के लिए यह महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है। इसे सफल बनाने का दायित्व झारखंड के डॉक्टरों, चिकित्साकर्मियों और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों पर है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के आंतरिक प्रबंधन को बहुत मजबूत बनाना होगा। हम मिलकर किसी भी समस्या को खत्म कर सकते हैं। आनुवांशिक रोगों को भी जड़ से मिटा सकते हैं, लेकिन यह इलाज से संभव नहीं है। यह जनभागीदारी और जनजागरूकता से ही संभव है। कहा कि रिम्स के डॉक्टरों को इस कार्यक्रम को सफल बनाने की जिम्मेवारी लेनी होगी। उन्हें इलाज की औपचारिकता पूरी करने की बजाये संवेदनशीलता के साथ काम करना होगा। वह अपने पेशे को सिर्फ नौकरी न समझें, अपनी जिम्मेवारी समझें। डॉक्टरों का पेशा बहुत पवित्र है।
    अर्जुन मुंडा ने कहा कि सुदूर गांवों में भी युवाओं को आनुवांशिक रोगों के बारे में जानकारी दें। मैट्रिक-इंटर की पढ़ाई कर रहे बच्चों को इसके बारे में बतायें, तभी सरकार का उद्देश्य सफल होगा। जो चीजें स्वत: शरीर में आ जाती हैं, वह खतरनाक हैं। इसलिए इसकी रोकथाम बेहद जरूरी है।

    मिशन मोड में अभियान चले: डॉ निनावे
    केंद्र के बायोटेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट की सलाहकार डॉ शुचिता निनावे ने कहा कि आनुवांशिक रोगों को खत्म करने के लिए मिशन मोड में इस कार्यक्रम को चलाना होगा। पांच अस्पतालों में निदान केंद्र खोले जायेंगे। एक निदान केंद्र नयी दिल्ली में 23 सितंबर को खोला गया। रांची में दूसरा केंद्र खोला जा रहा है। इनमें हर साल 10 हजार गर्भवतियों और पांच हजार नवजात शिशुओं की स्क्रीनिंग होगी। कार्यक्रम के तहत इस योजना का पूरा फंड सीधे सरकारी अस्पतालों को जायेगा।

    अभिशाप नहीं है यह रोग: डॉ कुलकर्णी
    स्वास्थ्य विभाग के सचिव डॉ नितिन मदन कुलकर्णी ने कहा कि आनुवांशिक रोग अभिशाप नहीं है। समय रहते इसकी जांच हो जाये, तो इससे मुक्ति पायी जा सकती है। हाई रिस्क वाले लोगों को चिह्नित करना होगा। उनका उचित इलाज करना होगा।

    इनकी भी रही मौजूदगी
    मौके पर भोपाल की डॉ भावना धींगड़ा, डॉ सीमा कपूर, जेनेटिक सोसाइटी आॅफ इंडिया के अध्यक्ष डॉ अमर वर्मा, रिम्स की को-प्रिंसिपल डॉ अनुभा विद्यार्थी, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ शोभा चक्रवर्ती और सॉफ्टवेयर डेवलपर कमल पॉल ने भी विचार रखें।

    Jagi 'Hope' Open diagnostic center in RIMS
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजनप्रतिनिधि की पहली जिम्मेवारी जनता के प्रति होनी चाहिए: रघुवर
    Next Article गढ़वा में थाने पर पथराव, मंत्री का हाउस गार्ड गिरफ्तार
    azad sipahi desk

      Related Posts

      रांची में हाईवे पर युवतियों की कार पर हमला, स्कॉर्पियो सवार दबंगों ने तोड़ा शीशा

      July 8, 2026

      मंईयां सम्मान योजना: तीन महीने की सम्मान राशि DBT से ट्रांसफर, 3.66 लाख से अधिक महिलाओं को मिला लाभ

      July 8, 2026

      श्रावणी मेला 2026 के लिए 14 करोड़ मंजूर, बैद्यनाथधाम-बासुकीनाथ में बढ़ेंगी सुविधाएं

      July 8, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में हाईवे पर युवतियों की कार पर हमला, स्कॉर्पियो सवार दबंगों ने तोड़ा शीशा
      • मंईयां सम्मान योजना: तीन महीने की सम्मान राशि DBT से ट्रांसफर, 3.66 लाख से अधिक महिलाओं को मिला लाभ
      • श्रावणी मेला 2026 के लिए 14 करोड़ मंजूर, बैद्यनाथधाम-बासुकीनाथ में बढ़ेंगी सुविधाएं
      • रिम्स अतिक्रमण मामले में निशा भगत को HC से मिली अग्रिम जमानत
      • रामगढ़ में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version