रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शुक्रवार को झारखंड मंत्रालय में जनजातीय शोध संस्थान झारखंड द्वारा प्रकाशित जनजातीय एटलस का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि यह बहुत ही हर्ष का विषय है कि डॉ रामदयाल मुंडा जनजाति कल्याण शोध संस्थान रांची अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा जनजातीय एटलस का प्रकाशन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि झारखंड के सभी जनजातीय समुदायों से संबंधित आंकड़े, ग्राफ, मैप आदि की एटलस के रूप में एक स्थान पर उपलब्धता अत्यंत महत्वपूर्ण है। इन सूचनाओं का भविष्य में जनजाति योजनाओं के निर्माण एवं क्रियान्वयन, शोध कार्य एवं अन्य अध्ययनों में भरपूर उपयोग किया जा सकेगा। मुख्यमंत्री ने जनजातीय एटलस के प्रकाशन की सफलता एवं लोकप्रियता के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मंत्री डॉ लुईस मरांडी ने कहा कि झारखंड राज्य के सभी जनजातीय समुदायों के सामाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक जनांकिकी संबंधी आधार सामग्री एवं आंकड़ों का संकलन अत्यंत ही विशिष्ट एवं लाभप्रद है। यह प्रकाशन निश्चित रूप से राज्य की जनजाति कल्याण की योजनाओं के निर्माण करने तथा उनके क्रियान्वयन में सहायक होगी। इस अवसर पर कल्याण विभाग की सचिव हिमानी पांडे, डॉ रामदयाल मुंडा जनजाति कल्याण शोध संस्थान के निदेशक रणेंद्र कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



