Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»बरही में भाजपा ने क्या पाया, क्या खोया
    Top Story

    बरही में भाजपा ने क्या पाया, क्या खोया

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskOctober 27, 2019No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    तीन दिन पहले बड़े तामझाम के साथ भाजपा में शामिल होनेवाले बरही के विधायक मनोज यादव को लेकर राजनीति तेज हो गयी है। टिकट पाने की गारंटी के साथ ही मनोज यादव भाजपा में शामिल हुए हैं। लेकिन बरही में एक कटु सवाल अभी से तैरने लगा है कि मनोज यादव को बरही के भाजपाई कितना पचा पायेंगे! कुछ भाजपाइयों की उनसे पुरानी अदावत रही है। चुनाव में दो-दो हाथ होते भी रहे हैं। उन भाजपाइयों के जेहन में मनोज यादव सहज तरीके से नहीं उतरे पायेंगे, यह कटु सच्चाई है। ऐसे में उनके भाजपा में आने का उद्देश्य किस हद तक पूरा हो पायेगा, यह समय के गर्भ में है। वैसे मनोज यादव के भाजपा में आने के बाद बरही का राजनीतिक परिदृश्य बदला जरूर है, लेकिन पुराने भाजपाई अब भी दुविधा में हैं। छह साल पहले जिस अकेला को भाजपाइयों ने नेता माना था, वह हाशिये पर आ गये हैं। इधर भाजपा की एक स्तंभ साबी देवी भी छिटक गयी हैं और उनके पुत्र कांग्रेस में शामिल हो गये हैं। मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य पर आजाद सिपाही पाॉलिटिकल ब्यूरो की रिपोर्ट।

    बहुत दिन नहीं हुए, जब मनोज यादव कांग्रेस में थे और पार्टी ने लोकसभा चुनाव में उन्हें चतरा संसदीय सीट से उम्मीदवार बनाया था। वह हजारीबाग से लड़ने का मन बना चुके थे, लेकिन कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति ने उन्हें चतरा की हारी हुई लड़ाई लड़ने के लिए भेज दिया। लोकसभा चुनाव में मनोज यादव ने भाजपा के खिलाफ खूब कैंची चलायी थी। उधर जब चुनाव परिणाम आया, तो साफ हुआ कि मनोज यादव चतरा से तो हारे ही, हजारीबाग में भी अपने विधानसभा क्षेत्र में अपनी पार्टी को बढ़त नहीं दिला सके। इतना ही नहीं, पूरे हजारीबाग संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस को सबसे कम वोट बरही से ही मिले। खैर, यह कहानी अब पुरानी पड़ चुकी है। मनोज यादव ने कांग्रेस का हाथ छोड़ दिया है और भाजपा में शामिल हो गये हैं। भाजपा ने उन्हें बरही से टिकट देने का भरोसा भी दिया है। इसी गारंटी पर वह भाजपा के साथ आये हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि कांग्रेस अब झारखंड में नहीं चल पायेगी।

    भाजपा में मनोज को लेकर खुसफुसाहट
    लेकिन भाजपा के भीतर अभी से इस बात का हिसाब-किताब लगाया जाने लगा है कि आखिर मनोज यादव के लाने का कितना लाभ पार्टी को होगा। बरही के पुराने भाजपाई अब भी इस बात को लेकर दुविधा में हैं कि पार्टी में अब उनका क्या होगा। वे अब उस मनोज यादव को अपना नेता कैसे मान लें, जिन्हें मनोज यादव कभी सबक सिखाते थे। बरही में तो दबी जुबान यह भी चर्चा है कि पिछले चुनाव में मनोज यादव को तगड़ी टक्कर देनेवाले उमाशंकर अकेला को जेल भिजवाने की साजिश भी खुद मनोज यादव ने ही रची है।
    क्या है बरही का चुनावी इतिहास
    बरही विधानसभा क्षेत्र का इतिहास बताता है कि यहां भाजपा कभी मजबूत स्थिति में नहीं रही। 2004 के चुनाव में मनोज यादव ने उमाशंकर अकेला को हराया था। उस समय उमाशंकर अकेला समाजवादी पार्टी में थे और बहुत मामूली अंतर से हारे थे। उस समय उमाशंकर अकेला की झारखंड में खूब चर्चा हुई थी। भाजपा ने उन्हें अपने पाले में किया और 2009 के चुनाव में उन्होंने मनोज यादव को नौ हजार से अधिक मतों के अंतर से पराजित कर अपनी हार का बदला लिया था। 2014 में मनोज यादव ने सात हजार से कुछ अधिक मतों के अंतर से उमाशंकर अकेला को हरा दिया था। यानी चार चुनावों में इन दोनों के बीच ही मुकाबला रहा, जिसमें तीन बार मनोज यादव और एक बार उमाशंकर अकेला ने बाजी मारी।
    विपक्ष एक हुआ, तो मनोज को होगी मुश्किल
    अब जबकि मनोज यादव भाजपा में आ गये हैं, चर्चा है कि इस बार भी मुकाबला इन दोनों के बीच ही होगा, क्योंकि उमाशंकर अकेला बागी तेवर अपना सकते हैं। जहां तक पिछले चुनाव की बात है, तो मनोज यादव को 57 हजार से अधिक वोट मिले थे, जबकि अकेला को 50 हजार मत से संतोष करना पड़ा था। पिछले चुनाव में साबी देवी झामुमो की प्रत्याशी थीं और उन्हें 39 हजार से अधिक वोट मिले थे, जबकि झाविमो ने योगेंद्र प्रताप को टिकट दिया था और उन्हें 58 सौ मत मिला था। माना जाता है कि यादव बहुल बरही में भाजपा का कोई बड़ा वोट बैंक नहीं है। उमाशंकर अकेला को मिले 50 हजार वोटों में भी एक हिस्सा उनका अपना था। लेकिन मनोज को अपने 36 हजार वोटरों के साथ कांग्रेस के परंपरागत वोटरों का समर्थन मिला था। उस समय साबी देवी को कांग्रेस से नाराज वोटरों के साथ उनके जातीय वोटरों का समर्थन मिला था।
    कैसे होगा मनोज का बेड़ा पार
    इस बार यदि भाजपा ने मनोज यादव को टिकट दिया, तो इस बात की पूरी संभावना है कि पिछली बार कांग्रेस में रहते हुए उन्हें मिले 57 हजार वोटों का अधिकांश हिस्सा उनसे बिदक जाये। लोकसभा के पिछले चुनाव में यह बात साफ हो चुकी है, जब बरही से कांग्रेस प्रत्याशी को केवल 36 हजार वोट ही मनोज दिला सके थे, जबकि उमाशंकर अकेला और साबी देवी ने मिल कर भाजपा को एक लाख 24 हजार वोट दिला दिया। इसका सीधा मतलब यही है कि मनोज यादव के पास बरही का सिर्फ 36 हजार वोट है, जबकि उमाशंकर अकेला और साबी देवी ने यदि बगावत कर दी, तो इन दोनों का वोट भाजपा को नहीं मिलेगा। उस स्थिति में भाजपा के लिए मुश्किल स्थिति पैदा हो जायेगी।
    नुकसान की आशंका अधिक
    हालांकि इस बात का पूर्वानुमान लगाना मुश्किल है कि मतदान केंद्रों पर वोटरों का मिजाज कैसा रहेगा, लेकिन इतना तय है कि मनोज यादव के साथ बरही में भाजपा का रास्ता बहुत आसान नहीं है। मुख्यमंत्री रघुवर दास की लोकप्रियता निस्संदेह चरम पर है और भाजपा को निश्चित रूप से इसका लाभ मिलेगा, लेकिन बरही की राजनीति में भाजपाई मनोज यादव कितना और क्या असर दिखायेंगे, यह देखना दिलचस्प होगा।
    वैसे भी बरही में मनोज यादव की दबंग छवि को लेकर भाजपाइयों में खुसफुसाहट जारी है। पार्टी के पुराने लोग उन्हें पचा नहीं पा रहे हैं। आज की स्थिति में तो केवल इतना ही कहा जा सकता है कि कांग्रेस के मनोज यादव और भाजपा के मनोज यादव में बहुत बड़ा फर्क है।

    What did BJP find in Barhi what was lost
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपूर्व प्रधानमंत्री नवाज को अस्पताल में हार्टअटैक
    Next Article 33 लाख घूस लेनेवाले अफसर को बचाने में जुटा पूरा महकमा
    azad sipahi desk

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version