रांची। बेरमो विधानसभा उपचुनाव को लेकर प्रत्याशी चयन के लिए प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को अधिकृत किया है। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव की अध्यक्षता में प्रदेश चुनाव समिति की बुधवार को कांग्रेस भवन में हुई बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया। इसके पूर्व बोकारो जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से भेजे गये चार उम्मीदवारों की सूची पर चर्चा की गयी। इन पर अंतिम फैसला सोनिया गांधी लेंगी। हालांकि यह तय माना जा रहा है कि कांग्रेस के बेरमो से उम्मीदवार अनूप सिंह होंगे। इसकी महज औपचारिक घोषणा ही बाकी रह गयी है।
सूत्रों की मानें, तो साधु शरण गोप, अशोक सोरेन, जयमंगल उर्फ अनूप सिंह और सुभाशीष चौबे के नाम की अनुशंसा की गयी है। इधर, डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि कांग्रेस एक राष्ट्रीय संगठन है और हम अपनी परंपराओं के अनुसार प्रखंड, जिला, प्रदेश स्तर पर चयन की प्रक्रिया को अपनाते हुए हाइकमान की सहमति के तहत ही उम्मीदवार की घोषणा करते हैं।
कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने कहा कि झारखंड की जनता ने 2019 के आम चुनाव में गठबंधन को पूर्ण जनादेश दिया था। आकस्मिक घटना के कारण चुनाव हो रहे हैं। फिर से बेरमो और दुमका की जनता बचे हुए समय के लिए गठबंधन को जनादेश देगी और हम दोनों सीटों पर भारी मतों से चुनाव जीतेंगे। प्रदेश चुनाव समिति के सदस्य डॉ राजेश गुप्ता छोटू ने बताया कि जल्द ही प्रदेश चुनाव समिति के अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव बैठक के निर्णय से हाइकमान को अवगत करा देंगे।
इनकी रही मौजूदगी
बैठक में रवींद्र सिंह, केशव महतो कमलेश, राजेश ठाकुर, मानस सिन्हा, संजय लाल पासवान, अशोक चौधरी, रमा खलखो, भीम कुमार, सुल्तान अहमद, शकील अख्तर अंसारी, डॉ राजेश गुप्ता छोटू, आदित्य विक्रम जयसवाल, गुंजन सिंह, कुमार गौरव, अभिलाष साहू, भीम कुमार, नेली नाथन, नीरंजन पासवान, जयशंकर पाठक भी उपस्थित थे।
अनूप सिंह होंगे बेरमो से कांग्रेस के उम्मीदवार!
Previous Articleभाजपा की ताकत बढ़ी एनडीए में वीआइपी की इंट्री
Next Article सरना कोड लागू करने की वकालत की
Related Posts
Add A Comment