Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»मनोरंजन»बॉलीवुड»अनुपम खेर और सतीश कौशिक ने पूरी की फिल्म ‘द लास्ट शो’ की शूटिंग
    बॉलीवुड

    अनुपम खेर और सतीश कौशिक ने पूरी की फिल्म ‘द लास्ट शो’ की शूटिंग

    sonu kumarBy sonu kumarOctober 14, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    अनुपम खेर ने बुधवार को घोषणा की कि उन्होंने अभिनेता सतीश कौशिक के साथ अपनी आगामी फिल्म ‘द लास्ट शो’ की शूटिंग पूरी कर ली है। दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर अपनी और सतीश कौशिक की एक तस्वीर शेयर की है। अनुपम खेर ने कोरोना महामारी के दौरान शूटिंग के अपने अनुभव के बारे में बताया और कहा कि जल्द ही दुनिया के साथ प्यार साझा करने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। तस्वीर में कौशिक और खेर को भोपाल के प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थल गौहर महल में देखा जा सकता है।
    अनुपम खेर ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर कर लिखा-‘इस तरह मैंने और मेरे दोस्त सतीश कौशिक ने हमारी फिल्म ‘द लास्ट शो’ को पूरा किया। इस फिल्म में काम करने का संतोषजनक, ऊर्जावान और समृद्ध अनुभव रहा है। खासकर महान सतीश साब के साथ स्क्रीन स्पेस को साझा करना। साथ ही कोविड19 के समय में काम करना वास्तव में एक नया और विनम्र अनुभव रहा। दुनिया के साथ जल्द ही अपने मेहनत भरा प्यार साझा करने की प्रतीक्षा है। इस स्थान को देखें, फिल्म पैशनएंडपसीनाफिल्म्स, गौहरमहल और भोपाल।
    यह तस्वीर भोपाल के गौहर महल की है, जहां दोनों दिग्गज अभिनेता हाथ मोड़कर खड़े हैं और उनके चेहरे पर मुस्कुराहट है। इस फिल्म में दिग्गज अभिनेता की जोड़ी 45 साल की दोस्ती का जश्न मनाएगी। ह्मूमन ड्रामा फिल्म ‘द लास्ट शो’ विवेक रंजन अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित हैं। फिल्म का निर्माण अनुपम खेर, रूमी जाफरी, सतीश कौशिक और विवेक रंजन अग्निहोत्री द्वारा संयुक्त रूप किया गया है।
    निर्देशक, प्रोड्यूसर और अभिनेता सतीश कौशिक ने हाल ही में बॉलीवुड में 41 साल पूरे किए हैं। अभिनेता अनुपम खेर ने अपने दोस्त और फिल्म निर्देशक सतीश कौशिक को बधाई दी थी। दोनों कई फिल्मों में साथ में काम कर चुके हैं। सतीश कौशिक और अनुपम खेर बेहद अच्छे दोस्त हैं। दोनों की दोस्ती दिल्ली के एनएसडी से शुरू हुई थी।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleफिल्म ‘थलाइवी’ के लिए कंगना रनौत ने बढ़ाया था 20 किलो वजन, बताया कैसे करेंगी कम
    Next Article टाटा पावर को गुजरात में 100 मेगावाट की सौर परियोजना विकसित करने का मिला ठेका
    sonu kumar

      Related Posts

      बॉक्स ऑफिस पर ‘हाउसफुल-5’ का जलवा, 100 करोड़ के क्लब में शामिल

      June 10, 2025

      बॉक्स ऑफिस पर ‘ठग लाइफ’ की रफ्तार थमी, फिल्म को नहीं मिला दर्शकों का प्यार

      June 10, 2025

      ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दुकान के पास से जेवर का थैला ले उडे अपराधी, जांच में जूटी पुलिस
      • फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार
      • राज्यपाल से वित्त मंत्री ने की मुलाकात
      • भाजपा नेता ने ग्रामीण कार्य विभाग पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
      • राज्यपाल से मिले केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version