Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»परेशान कर रहा केंद्र, चुप नहीं बैठेंगे : हेमंत
    Jharkhand Top News

    परेशान कर रहा केंद्र, चुप नहीं बैठेंगे : हेमंत

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskOctober 23, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के तीन मेडिकल कॉलेजों के मुद्दे पर एक बार फिर केंद्र पर निशाना साधा है। उन्होंने गुरुवार को प्रोजेक्ट भवन स्थित झारखंड मंत्रालय में मीडिया से बात करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने राज्य के साथ फिर से सौतेला व्यवहार किया है। केंद्र की ओर से राज्य को परेशान किया जा रहा है। हम चुप नहीं बैठेंगे। उन्होंने कहा कि तीन मेडिकल कॉलेज चालू हो चुके थे। कुछ आधारभूत संरचनाओं और कर्मचारियों की कमी थी। उसे पूरा किया जा रहा था। इस पर तेजी से काम किया जा रहा था। 90 से 95 प्रतिशत कार्य पूरे हो चुके थे। अब इसे डिबार कर दिया गया है। अब यहां बच्चे एडमिशन नहीं ले पायेंगे। सीएम ने कहा कि देवघर में केंद्र सरकार द्वारा एम्स बन रहा है। वहां पांच प्रतिशत भी काम नहीं हुआ है। लेकिन इसे डिबार नहीं किया गया। इससे अंदाजा लगा सकते हैं कि केंद्र सरकार राज्य के प्रति कितनी संवेदनशील है। सीएम ने कहा कि अब यह भी बात आगे रखनी है। हमारी चीजें जब रोकी जाती हैं, तो एम्स क्यों नहीं रोका जाता है। हर तरीके से राज्य सरकार को परेशान करना, कटघरे में खड़ा करना और हमारी रफ्तार को धीमी करने के लिए हर षड्यंत्र और उपाय केंद्र सरकार कर रही है। रिजर्व बैंक से पैसे काटे जा रहे हैं। हमने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है और उनसे मिलने का समय भी मांगा है।
    झारखंडियों के हक-अधिकार पर हमला
    इससे पहले अपने फेसबुक पोस्ट में सीएम ने कहा कि सुनियोजित तरीके से भाजपा की केंद्र सरकार झारखंडियों के हक-अधिकार पर हमला कर रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड से बिना पूछे यहां की कोयला खदानों की नीलामी शुरू करने की कोशिश की गयी। कोरोना काल में केंद्र सरकार ने रात के अंधेरे में झारखंड के 14 सौ करोड़ रुपये काट लिये। वहीं आंध्र प्रदेश एवं महाराष्ट्र जैसे राज्यों पर 50-50 हजार करोड़ से अधिक का बकाया है। इस पर भी केंद्र में बैठी भाजपा का मन नहीं भरा, तो दुमका, पलामू, हजारीबाग के मेडिकल कॉलेजों की एनएमसी के माध्यम से मान्यता हटाने पर तुली है। गरीबों-वंचितों पर भाजपा की यह कुदृष्टि इनकी हारी हुई मानसिकता दिखाती है। सीएम ने कहा, हार से बौखलायी, डरी हुई भाजपा जो चाहे कर ले, मेडिकल कॉलेज में पढ़ रहे बच्चों की जिंदगी को हम ऐसे बर्बाद नहीं होने देंगे। अपने अधिकार के लिए जो भी जायज कदम उठाने होंगे, हम उठायेंगे। झारखंड ने संघर्ष करना सीखा है, अधिकार हम लेकर रहेंगे।
    सीएस ने की बैठक, एनएमसी को पत्र भेजने का फैसला
    इस बीच मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने गुरुवार को नेशनल मेडिकल काउंसिल (एनएमसी) द्वारा तीन मेडिकल कॉलेजों में नामांकन पर रोक के मुद्दे पर उच्चस्तरीय बैठक की। सूत्रों ने कहा कि इस मुद्दे पर एनएमसी को पत्र भेजा जायेगा। इसमें एनएमसी की शर्तों को जल्द से जल्द पूरा करने और नामांकन पर लगायी गयी रोक को फिलहाल हटाने का अनुरोध किया जायेगा।

    Center is troubling will not sit silent: Hemant
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगठबंधन सरकार में ठप है विकास का काम: चंद्रप्रकाश
    Next Article भाजपा जो कहती है, वह करती भी है, बिहार में आगे भी वादा निभाएंगेः राजनाथ सिंह
    azad sipahi desk

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version