रांची। चो..टा गिरी भाजपा के खून का हिस्सा है। जेपी नड्डा को शर्म आनी चाहिए कि उन्होंने अपनी कमेटी में अमर्यादित भाषा बोलनेवालों को शामिल किया है। मंगलवार को झामुमो के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में ये बातें झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहीं। उन्होंने कहा कि एक झारखंडी झारखंड में राज कर रहा है, तो कुछ लोगों की छाती पर सांप लोट रहा है। इस उपचुनाव में जिस प्रकार की भाषा का उपयोग भाजपा कर रही है, वह भाषा न तो सभ्य समाज में बोली जाती है न सुनी जाती है। रघुवर दास जब मुख्यमंत्री थे तो कहते थे, हाथी उड़ेगा तो मैं भी उड़ूंगा। उस समय तो सत्ता की मदहोशी थी, अब कौन सा नशा है। सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि रघुवर दास की इसी भाषा पर हेमंत सोरेन ने उन पर केस किया था। पर उनका दिल बड़ा है, चुनाव जीतने के बाद उन्होंने केस वापस ले लिया। उन्होंने कहा कि सत्ता का नशा बाबूलाल मरांडी की रगों में है। बीती दफा भी उन्होंने 6 विधायकों का सौदा किया था। सुप्रियो ने कहा कि संथाल में संथाली और कोल्हान में हो को अपशब्द कहना यह भाजपा का चरित्र है। भाजपा बेरमो और दुमका में रघुवर दास और बाबूलाल मरांडी को लेकर जाये तो हम 50,000 से अधिक मतों के अंतर से चुनाव जीतेंगे। लोबिन हेंब्रम के बयान पर उन्होंने कहा कि यह उनका व्यक्तिगत विचार है और पार्टी इससे इत्तेफाक नहीं रखती।
भाजपा के खून का हिस्सा है चो…टा गिरी : सुप्रियो
Previous Articleदुमका-बेरमो में अभी पूरी लय में नहीं आयी है भाजपा
Next Article दुमका उपचुनाव : आइना वही, चेहरे बदल गये
Related Posts
Add A Comment